हाथरस हादसे में मथुरा की 11 महिलाओं की गई जान : 9 के शव पहुंचे, डीएम ने आर्थिक मदद के लिए तैयार कराई सूची

9 के शव पहुंचे, डीएम ने आर्थिक मदद के लिए तैयार कराई सूची
UPT | अंतिम संस्कार में पहुंचा पुलिस प्रशासन

Jul 03, 2024 14:08

हाथरस जनपद में भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़ से सैकड़ों लोगों की जान चली गई।जिसमें मथुरा की 11 महिलाएं भी शामिल हैं।जिनमें महिलाओं के शव मथुरा पहुँच गये।

Jul 03, 2024 14:08

Mathura News : हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में हुई ह्रदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। मंगलवार को नारायण साकार हरि बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 124 लोगों की जान चली गई, जिनमें से 11 मथुरा के निवासी थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाथरस का दौरा किया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात की।  

तीन का अंतिम संस्कार
मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 11 मृतकों में से 9 के शव मथुरा पहुंच चुके हैं। इनमें से तीन का अंतिम संस्कार उनके परिजनों द्वारा कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट लगाकर सूची शासन को भेजी  जा रही है। अभी तक सुमन, किशन देवी, वासो देवी का अंतिम संस्कार हो गया है।

Also Read

खुले नाले में गिरा युवक, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला

5 Jul 2024 08:23 PM

फिरोजाबाद नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी : खुले नाले में गिरा युवक, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला

शुक्रवार शाम फिरोजाबाद नगर में तेज बारिश हुई। इसके चलते नाले व सड़क एक समान दिखाई दे रहे थे। थाना लाइनपार क्षेत्र के संत नगर निवासी कन्हैया बारिश के दौरान दुकान से अपने घर की ओर निकाला था। सड़क पर पानी ओवरफ्लो होने के कारण वह नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।  और पढ़ें