Agra News : पुलिस को निशाना बनाने वाले बदमाश को गोली लगी, पांच मामलों थी तलाश...

पुलिस को निशाना बनाने वाले बदमाश को गोली लगी, पांच मामलों थी तलाश...
UPT | मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश।

Jun 28, 2024 12:25

आगरा पुलिस वांछित अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए फरार चल रहे अपराधियों पर आगरा पुलिस काल बन कर टूट पड़ी है। इन वांछित अपराधियों को घेराबंदी कर दबोचा जा रहा है। पुलिस को देखते ही आरोपी फायर...

Jun 28, 2024 12:25

Agra News : आगरा पुलिस वांछित अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए फरार चल रहे अपराधियों पर आगरा पुलिस काल बन कर टूट पड़ी है। इन वांछित अपराधियों को घेराबंदी कर दबोचा जा रहा है। पुलिस को देखते ही आरोपी फायर खोलते हैं, मजबूरन पुलिस को अपने बचाव में फायरिंग करनी पड़ती है और आरोपी घायल हो जाते हैं। इसी क्रम में थाना ताजगंज क्षेत्र के आरोपी से बीती रात आगरा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बमुश्किल घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोचने में कामयाबी हासिल की। 

ऐसे हुई मुठभेड़
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब ने बताया कि थाना ताजगंज पचगायी खेड़ा के पास हुई चेन लूट में वांछित अभियुक्त आगरा निवासी मनीष के साथ नोबरी कट रिंग रोड पर थाना ताजगंज पुलिस एवं एसओजी टीम सिटी जोन के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली से बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया है। 

बदमाश पर दर्ज हैं पांच मुकदमे
एसीपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल, तमंचा, जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटी गई चेन और 470 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में आगरा एवं मथुरा में लूट एवं अन्य मामलों में 05 मुकदमे दर्ज हैं। 
 

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें