जनकपुरी महोत्सव के लिए कार्यकारिणी का गठन : 60 लोगों को मिली जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण का आह्वान किया

 60 लोगों को मिली जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण का आह्वान किया
UPT | जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी के गठन के दौरान मौजूद लोग।

Sep 05, 2024 00:34

श्रीराम के पावन काज के लिए जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी (भक्तों की सेना) गठित हो गई है। इसमें 8 संरक्षक, 4 संयोजक, 4 महामंत्री सहित 60 लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं....

Sep 05, 2024 00:34

Agra News : श्रीराम के पावन काज को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में 8 संरक्षक, 4 संयोजक, 4 महामंत्री समेत कुल 60 लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियों से नवाजा गया है। बुधवार को कोठी मीना बाजार स्थित श्रीजनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्यकारिणी की घोषणा की गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य राहुल रावत ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सियाराम और राम दरबार के पूजन से किया। इस मौके पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की और सभी सदस्यों को उनके पदभार सौंपे।

राजा जनक की भूमिका निभा रहे प्रमोद वर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया 
कार्यक्रम के दौरान राजा जनक की भूमिका निभा रहे प्रमोद वर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राम काज के लिए मिले पद जिम्मेदारियों और दायित्वों का प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी लोग निष्ठा और समर्पण के साथ इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

राम काज सरल नहीं होता 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य बांकेलाल ने कहा कि राम काज सरल नहीं होता। इसमें सुरसा रूपी अहंकार और सिंहनी जैसी अंधकार और ईर्ष्या जैसी बाधाओं को पार करना होता है। उन्होंने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए पूरी श्रद्धा से काम करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम का संचालन गौरव राजावत ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य वरिष्ठ सदस्य अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव जी, बांकेलाल जी, और भवेन्द्र जी भी उपस्थित थे।

कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य
संरक्षक:  महंत योगी शंकरनाथ, अजय राजौरिया, पूरन डाबर, डॉ. आशुतोष सक्सेना, डॉ. अलका सेन, डॉ. कमल चौधरी, सुशील रामनानी, गौरव बंसल।

संयोजक: गौरव राजावत, हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय।

महामंत्री : मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी।

उपाध्यक्ष : संजय अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, विकास गोयल, राजू उर्फ भगवान दास, अंकित पटेल, विक्की बाबा, सुमित सतीजा, सचिन महाकाल।

कोषाध्यक्ष : सतीश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार।

मीडिया प्रभारी: राजीव शर्मा।

मंत्री: राजेन्द्र बंसल, डॉ. सुनील शरमानी, नीलेश अग्रवाल, रवि नारंग, मयंक शर्मा, दीपक चौबे, राजू यादव, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, निर्वेश शर्मा, अरुण सक्सेना, प्रमोद निठारिया, अंकुर अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल।

प्रचार प्रमुख : सचिन गर्ग।

सदस्य:  राहुल पवार, दीपक पुण्डीर, संजीव भारद्वाज, परशुराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, अंकुल वर्मा, भीकेन्द्र दीक्षित, सुरेन्द्र भदौरिया, वंश जादौन, आकाश सारस्वत, राहुल आर्य। 

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें