नौकरी छूटी तो औलाद ने घर से निकाला : खुदकुशी करने पहुंचा बुजुर्ग बाप, नहर में लगा दी छलांग और फिर...

खुदकुशी करने पहुंचा बुजुर्ग बाप, नहर में लगा दी छलांग और फिर...
UPT | बुजुर्ग से बतचीत करती पुलिस

Feb 25, 2024 18:39

फिरोजाबाद जिले से एक बुजुर्ग की दर्द भरी दास्तां सामने आई है। जहां अपनी औलाद से तंग आकर...

Feb 25, 2024 18:39

Firozabad News : फिरोजाबाद जिले से एक बुजुर्ग की दर्द भरी दास्तां सामने आई है। जहां अपनी औलाद से तंग आकर आत्महत्या करने पहुंचे इस बुजुर्ग की कहानी सुनकर सभी दंग रह गए। यह पूरा मामला फिरोजाबाद में शिकोहाबाद हाईवे का बताया जा रहा है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। जिसको किसी तरह लोगों ने बचा लिया। लेकिन जब उसकी कहानी सुनी तो सबकी आंखें भर आईं। पढ़िए एक बुजुर्ग की दर्द भरी दास्तां।

नौकरी छूटने पर औलाद बनी दुश्मन
जिस औलाद को पाने के लिए इंसान तमाम मन्नतें मांगता है, ईश्वर से प्राथना करता है और जिसे सीने से लगाकर रखता है, वही औलाद जब बड़ी हो जाती है तो मां-बाप को एक ऐसी राह पर लाकर छोड़ देती है, जहां से वापस लौटना कई बार मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी होता है। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से एक ऐसी ही दर्द भरी खबर सामने आई है। जहां शिकोहाबाद में भूड़ा नहर पर एक बुजुर्ग अपनी जीवन लीला समाप्त करने पहुंचा था। बताया गया कि आत्महत्या करने पहुंचे इस व्यक्ति का नाम भारत सिंह निवासी असरावली थाना नसीरपुर हाल निवासी यादव कॉलोनी शिकोहाबाद है। उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह एक फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता था, दो माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी। इस बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि उसके परिवार में पत्नीऔर दो बेटे हैं, जो नौकरी छूटने के बाद से उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। कई बार उसे घर से भी निकाल दिया गया।

नहर में कूदकर जान देने को मबजूर
भारत सिंह ने बताया कि उसकी नौकरी छूटने के बाद उसको घर में रोज ताने सुनने को मिलते थे। कुछ कमाते नहीं हो, घर में पड़े-पड़े कौन खिलाएगा। जिसके चलते परिवार वालों ने कई बार घर से बाहर भी निकाल दिया था। परिवार से पीड़ित इस व्यक्ति ने बताया कि रविवार को छोटे बेटे ने घर से धक्का मारकर निकाल दिया था। तभी गुस्से में वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने को भूड़ा नहर में पुल से कूद पड़ा था। इस दौरान मौजूद स्थानीय लोगों  ने उसे किसी तरह बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इस मामले की पुलिस को भी जानकारी दी गई। जहां घटना स्थल पर पहुंची थाना शिकोहाबाद पुलिस भारत सिंह को अपने साथ ले गई।

Also Read

 चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

4 Oct 2024 08:40 PM

मथुरा वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नई पहल : चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम पहल की शुरुआत की है। परिषद ने चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है। और पढ़ें