Pran Pratishtha: राम उत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह, तहसील चौराहे पर बनाई गई विशाल रंगोली

राम उत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह, तहसील चौराहे पर बनाई गई विशाल रंगोली
Uttar Pradesh Times | तहसील तिराहा पर विशाल रंगोली बनाई

Jan 20, 2024 19:00

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए स्कूली बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई अपनी-अपनी तरह से राम लला के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, इसी के तहत शनिवार को शहर के छात्र-छात्राओं ने तहसील तिराहे पर विशालकाय रंगोली बनाई।

Jan 20, 2024 19:00

Short Highlights
  • कई महीनों तक तहसील तिराहा की शोभा बढ़ाएगी रंगोली
  • रंगोली बनाने में 25 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपना योगदान दिया 
Firozabad News (राममोहन शर्मा ): शहर के शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल और शिकोहाबाद पब्लिक गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने तहसील तिराहा पर विशाल रंगोली बनाई। यह रंगोली कई तरह के पेंट से बनाई गई थी। जिससे यह रंगोली कई महीनों तक तहसील तिराहा की शोभा बढ़ाती रहेगी। इस रंगोली को बनाने में लगभग 25 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम की निगरानी स्कूल के प्रधानाचार्य मगन शर्मा और प्रबंधक केडी शर्मा ने की।

 विद्यार्थियों की सराहना
स्कूल की शिक्षिकाओं के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं हाथों में ब्रश और पेंट के डिब्बे लेकर रंगोली बनाने में व्यस्त थे। सुबह दस बजे स्कूल स्टाफ तहसील तिराहा पहुंचा और रंगोली बनाने लगा। रंगोली में दीपक बनाया गया था। उसके चारों ओर एक घेरा बनाया गया और दीपक के चारों ओर मोर के आकार में चार और दीपक बनाये गये। इसके बाद घेरे के बाहर भी दीपक बनाए गए। जब रंगोली तैयार हो गई तो त्रिकोण आकर्षक दिखने लगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर तहसीलदार राखी शर्मा ने विद्यार्थियों की रंगोली बनाने की कला की सराहना की। अशोक राजपूत, लखपति सिंह बघेल, हृदयराम यादव, नानक चंद्र कश्यप, विशाल गुप्ता, शिवम दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान रंगोली देखने के लिए तिराहा पर भीड़ लग गई।

Also Read

 चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

4 Oct 2024 08:40 PM

मथुरा वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नई पहल : चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम पहल की शुरुआत की है। परिषद ने चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है। और पढ़ें