Firozabad News : परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए ये निर्देश

परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी, अफसरों को दिए ये निर्देश
UPT | निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण करते डीएम।

Oct 24, 2024 19:59

फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं का आज औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में पहले वह कलेक्ट्रेट भवन परिसर में बन रहे पर्यटन सूचना केंद्र का निरीक्षण करने गए, जिसका निर्माण यूपीपीसीएल...

Oct 24, 2024 19:59

Firozabad News : फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं का आज औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में पहले वह कलेक्ट्रेट भवन परिसर में बन रहे पर्यटन सूचना केंद्र का निरीक्षण करने गए, जिसका निर्माण यूपीपीसीएल नामक कार्यदायी संस्था कर रही है। इसका निर्माण कुल 2318.6 लाख रुपये से हो रहा है। इस परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है, जबकि इसकी वित्तीय प्रगति 13 प्रतिशत और भौतिक प्रगति 10 प्रतिशत पाई गई।

धीमी प्रगति से नाराज हो गए डीएम
जिलाधिकारी ने धीमी प्रगति पर अत्यंत नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्य में प्रगति लाएं। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाएं, जिससे इसका निर्माण समय से पूरा हो सके। अगर इस योजना का निर्माण समय से पूरा नहीं होगा, तो कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की जाएगी। यहीं पर बन रहे ग्लास म्यूजियम के निर्माण कार्य को देखने जिलाधिकारी गए। इसका निर्माण भी यूपीपीसीएल कर रही है। इस परियोजना को भी 23 जुलाई 2026 तक पूरा होना है, परंतु अभी तक इसमें 14 प्रतिशत भौतिक प्रगति पाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, समय हो, इसका ध्यान कार्यदायी संस्थाएं अवश्य रखें।

प्रोजेक्ट मैनेजर को चार्जशीट देने के निर्देश
जिलाधिकारी ग्राम पंचायत गलामई शिकोहाबाद में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित मॉडल तालाब देखने गए। उन्हें अवगत कराया गया कि इसका निर्माण 2023 में कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर चारों तरफ पेड़-पौधे लगाए जाएं, नाव इत्यादि की व्यवस्था की जाए, प्रकाश की व्यवस्था की जाए, बेंच इत्यादि का निर्माण किया जाए, जिससे यहां ज्यादा से ज्यादा लोग आ सकें। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करें। इसके वह सिरसागंज में बन रहे सांस्कृतिक संकुल का निर्माण कार्य देखने गए। इस परियोजना को सितंबर 2025 तक पूरा होना है, परंतु अभी तक इसकी भौतिक प्रगति 30 प्रतिशत ही बताई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बार चार्ट के अनुसार, यहां कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को बार चार्ट तैयार कराने के निर्देश दिए, जिससे कार्य समय से पूरा हो सके। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने उनको चार्जशीट देने की बात कही। क्योंकि वह प्रायः यहां अनुपस्थित रहते हैं। साथ ही उनके कार्याें में शिथिलता दिखाई दे रही है। 

धर्म सम्मेलन का आयोजन गर्व की बात 
जिलाधिकारी आर्य गुरुकुल महाविद्यालय भी गए, जहां 16 से 18 नवंबर तक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर एक विशाल धर्म सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। यहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा यहां आर्य महाविद्यालय के संबंध में भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि यहां 100 छात्र छात्रावासों में निवास करके अध्यनरत् हैं, यहां पर स्नातक और परास्नातक की शिक्षाएं आर्य भाषा संस्कृत में दी जाती है, यहां के विद्यार्थी स्वामी अग्निवेश भी रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस धर्म सम्मेलन का आयोजन होना हमारे जनपद के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन में दूरदराज से आए लोगों को हमारी प्राचीनता और हमारी संस्कृति के विषय में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद और सिरसागंज आदि जिलास्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Also Read

पर्यटन पुलिस ने की मदद, ढूंढकर सुपुर्द किया सामान

24 Oct 2024 08:15 PM

आगरा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का कीमती बैग छूटा : पर्यटन पुलिस ने की मदद, ढूंढकर सुपुर्द किया सामान

वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में प्रतिदिन हजारों सैलानी ताजमहल और अन्य पुरातात्त्विक स्मारकों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। इनमें अच्छी खासी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी होती है। कई बार विदेशी पर्यटक आगरा भ्रमण के दौरान अपनी कीमती वस्तुएं भूल जाते हैं। और पढ़ें