बीजेपी नेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है...
भाजपा नेता पर चली गोली : सुबह टहलते समय हुई फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
Sep 17, 2024 13:00
Sep 17, 2024 13:00
- फिरोजाबाद में भाजपा नेता को लगी गोली
- मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
- पुलिस मामले की जांच कर रही है
सुबह टहलने के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, नगर निगम वार्ड नंबर 48 लेबर कालोनी क्षेत्र के भाजपा पार्षद अलीम उर्फ भोला रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान, लौटते समय ओवरब्रिज पर किसी ने उनपर फायरिंग कर दी। इस घटना हमले में पार्षद के पैर में गोली लगने व पेट को छूकर निकलने से वह घायल हो गए और वहीं जमीन पर गिर गए। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पार्षद को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेन्टर लेकर गई, जहां उनकी इलाज जारी है।
एसपी सिटी ने दी जानकारी
वहीं हमले की सूचना मिलने पर हॉस्पिटल पहुंचे एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सुबह ओवरब्रिज पर टहलने के दौरान, भाजपा पार्षद किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली पार्षद के पेट को छूकर निकल गई जिससे वह घायल हो गए। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन : दशहरा से छठ तक होगा संचालन, जानें रूट और समय
Also Read
19 Sep 2024 09:08 PM
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें