Firozabad News :  एमडी जैन इंटर कॉलेज में मनाई गई डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

एमडी जैन इंटर कॉलेज में मनाई गई डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
UPT | डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई

Oct 15, 2024 20:27

 फिरोजाबाद सिरसागंज नगर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति...

Oct 15, 2024 20:27

Firozabad News : फिरोजाबाद सिरसागंज नगर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयन्ती पर श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन के संयोजन में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई।



सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन, अश्वनी कुमार जैन एवं अन्य शिक्षक साथियों ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण करके नमन किया। नीरज कुमार जैन ने उन्हें नमन करते हुए सभी विद्यार्थियों को उनके जीवन से सीखने के लिए प्रेरित किया।

सेना के लिये एक छोटा हेलिकॉप्टर डिज़ाइन किया
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ अब्दुल कलाम भारत के एक मिसाइलमैन थे। वे जनसाधरण में जनता के राष्ट्रपति के रुप में मशहूर हैं। उनका पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। वे एक महान वैज्ञानिक और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। कलाम जी ने एक वैज्ञानिक के तौर पर डीआरडीओ में कार्य किया जहां उन्होंने भारतीय सेना के लिये एक छोटा हेलिकॉप्टर डिज़ाइन किया। 

भारत के मिसाइल मैन के रुप में जाने जाएंगे
उन्होंने, इन्कोस्पार’ कमेटी के एक भाग के रुप में डॉ विक्रमसाराभाई के अधीन भी कार्य किया। बाद में, कलाम साहब भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपास्त्र एसएलवी-तृतीय के प्रोजेक्ट निदेशक के रुप में 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़ गये। भारत में बैलिस्टिक मिसाइल के विकास के लिये दिये गये अपने महान योगदान के कारण वे हमेशा के लिये भारत के मिसाइल मैन के रुप में जाने जायेंगे।

 1998 के सफल पोखरन-द्वितीय परमाणु परीक्षण में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे जिसे भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका निधन 27 जुलाई 2015 को मेघालय के शिलॉंग में हुआ। 

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को डिजिटल बोर्ड के माध्यम से उनकी जीवनी का प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर संजय कटारा, संजीव जैन, प्रशांत जैन, अंजय जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, सुनील जैन, शैलेन्द्र जैन, परेश जैन, नितिन जैन, शिवकुमार सिंह, सत्यपाल सिंह, विपुल जैन, धीरज जैन, डॉ नितिन मिश्र, योगेश श्रीवास्तव, निर्भय जैन, राजीव जैन, रामगोपाल, हरीशंकर, निशांत जैन, ध्रुव कांत झा, ऋषी आदि उपस्थित रहे।

Also Read

युवक ने किशोरी को पानी के बहाने पिलाया शराब, फिर किया दुष्कर्म

15 Oct 2024 07:19 PM

आगरा Agra News : युवक ने किशोरी को पानी के बहाने पिलाया शराब, फिर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार पीड़िता सिकंदरा क्षेत्र की है, जो कि हरीपर्वत क्षेत्र के एक अस्पताल में कैंटीन में कार्य करती है। आरोप है कि 10 अक्टूबर को रामबाग का गाैरव अस्पताल आया। किशोरी को पार्टी के बहाने अपने घर ले गया। पानी पिलाने के बहाने गिलास में शराब मिलाकर दे दी। और पढ़ें