Firozabad News : किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन टिकैत के नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, प्रशासन ने रोका

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन टिकैत के नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, प्रशासन ने रोका
UPT | सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

Aug 09, 2024 22:34

फिरोजाबाद में किसानों की समस्याओं को लेकर जिले में ट्रैक्टर पर बैठकर तिरंगा यात्रा निकाल कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट...

Aug 09, 2024 22:34

Firozabad News : फिरोजाबाद में किसानों की समस्याओं को लेकर जिले में ट्रैक्टर पर बैठकर तिरंगा यात्रा निकाल कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों को प्रशासन ने रास्ते में रोक दिया।

यात्रा रोके जाने से नाराज किसान यूनियन के पदाधिकारी रास्ते में ही धरना देने के लिए बैठ गए। उन्होंने सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी के साथ तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकालने और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। किसानों के इस प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन भी चौकन्ना था। 

किसान यूनियन के पदाधिकारियों और नगर मजिस्ट्रेट में नोंक झोंक
जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल के नेतृत्व में किसान कई ट्रैक्टरों में भरकर विभिन्न क्षेत्रों से जिला मुख्यालय की तरफ कूच कर ही रहे थे कि इसकी जानकारी प्रशासन और पुलिस के अफसरों को हुई तो उन्होंने नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया के समीप किसान यूनियन के काफिले को रोक लिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा रोके जाने से नाराज किसान यूनियन के पदाधिकारियों की नगर मजिस्ट्रेट से नोंक झोंक भी हुई।

एमएसपी को लेकर कोई कानून नहीं बनाया
बाद में आगे जाने की अनुमति न मिलने से नाराज किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया के पास ही धरना शुरू कर दिया। किसान यूनियन के पदाधिकारी अफसरों के समझाने बुझाने के बाद मान गए और बैरंग चले गए। इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी दिया। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल ने कहा कि सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है,.फ्री बिजली किसानों के लिए सपना बनी है। इसके अलावा सरकार ने अभी तक एमएसपी को लेकर कोई कानून नहीं बनाया है। फीडरों पर तैनात जूनियर इंजीनियर भी मनमानी कर रहे है।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें