फिरोजाबाद जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बिहार पुलिस के तीन कर्मियों सहित कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया...
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर : तीन पुलिसकर्मी समेत सात घायल
Dec 08, 2024 15:07
Dec 08, 2024 15:07
गाजियाबाद से युवती को बरामद करने आई थी पुलिस टीम
शनिवार रात फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक बिहार के दरभंगा जिले के थाना लहरिया सराय की पुलिस टीम गाजियाबाद में एक युवती को बरामद करने गई थी। गाजियाबाद से युवती को बरामद करने के बाद पुलिस टीम लौट रही थी। जैसे ही उनकी कार मटसेना थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे से पहुंची तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।जिसके बाद कार बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में पुलिस टीम के तीन सदस्य और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मटसेना पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मटसेना थाना प्रभारी रंजना गुप्ता ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार नंदन कुमार चला रहा था, जो बिहार के दरभंगा जिले के गांव हरिपुर का निवासी है। कार में पुलिस टीम के तीन सदस्य चालक और अन्य लोग सवार थे।
Also Read
21 Jan 2025 08:05 PM
आगरा में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" है... और पढ़ें