Sawan Maas 2024 : द्वापर काल में बने चौमुखी महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

द्वापर काल में बने चौमुखी महादेव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
UPT | शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

Jul 22, 2024 17:51

फिरोजाबाद जिले के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। यहां के प्रसिद्ध चौमुखी महादेव मंदिर में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ है। भोलेनाथ के भक्त रुद्राभिषेक और जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में आ रहे हैं।

Jul 22, 2024 17:51

Firozabad News : फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के एटा रोड पर स्थित प्रसिद्ध चौमुखी महादेव मंदिर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। द्वापर काल में बने मंदिर की महिमा ऐसी है कि लोग दूर-दूर से यहां दर्शन के लिए आते हैं। सावन माह के पहले सोमवार को महापर्व पर शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों ने सुबह से ही कतार में लगकर महादेव की पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। बाबा के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं थीं।

भगवान कृष्ण ने करवाया था मंदिर का निर्माण
यह मंदिर शिकोहाबाद का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है। यह मंदिर द्वापर युग में घटित महाभारत के प्रतीकों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भगवान कृष्ण ने करवाया था। द्वापर काल में बने इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना बताया जाता है, जिसका निर्माण भगवान श्री कृष्ण ने करवाया था। महाभारत की कथा में जरासिंध और कृष्ण जी के बीच कई युद्धों का वर्णन मिलता है, जिसमें एक युद्ध शिकोहाबाद में भी हुआ था, जब भगवान श्री कृष्ण से पराजित होकर जरासिंध यहां से भाग गया था, जिसके बाद श्री कृष्ण ने इस चौमुखी महादेव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई थी।

मोहम्मद गौरी ने किया था आक्रमण 
 इस प्राचीन मंदिर पर आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी ने भी आक्रमण किया था, जिसमें उसने मंदिर के शिव लिंग पर जोरदार हमले किए थे, जिसके बाद चौमुखी मंदिर की पिंडी के चार में से तीन मुख टूट गए थे, लेकिन वह पिंडी को हिला नहीं सका। आज चौमुखी मंदिर में महादेव का एक मुख बरकरार है, बाकी तीन मुख क्षतिग्रस्त हैं।

Also Read

27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

19 Sep 2024 12:53 AM

यूपी में मालगाड़ी डिरेल : 27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मथुरा में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना मथुरा के पिलर संख्या 1408/14 के पास हुई, जिसमें मालगाड़ी के कुल 59 डिब्बों में से 27 डिब्बे डिरेल हो गए। और पढ़ें