Firozabad News : अप्रैल के पहले सप्ताह में ही सूरज ने उगली आग, लोग हुए गर्मी से बेहाल

अप्रैल के पहले सप्ताह में ही सूरज ने उगली आग, लोग हुए गर्मी से बेहाल
UPT | symbolic

Apr 04, 2024 15:13

इस बार गर्मी ने ऐसी तपन पैदा कर दी है, जिससे लोगों हाल बेहाल हो गया है। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही सूरज अपना रौद्र रूप दिखाने लगा...

Apr 04, 2024 15:13

Firozabad News : फिरोजाबाद में इस बार गर्मी ने ऐसी तपन पैदा कर दी है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही सूरज अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। जिससे आम आदमी को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शीतल पेय की विशेष रूप से मांग बढ़ने लगी है विशेष रूप से लस्सी, कोल्ड्रिंक, मोशमी जूस और गन्ने के रस की मांग बढ़ गई है।

प्राकृतिक प्रकोप का दिख रहा है असर
पिछले कुछ वर्षों में जहां अप्रैल के महीने में सर्दी का अहसास होता था। रात के समय में गरम कपड़ों का भी सहारा लेना पड़ता था। वहीं, अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।जहां पिछले एक दशक से अप्रैल के महीने में अधिकतम तामपान 25 से 30 डिग्री  के बीच रहता था। आज वहीं तामपान बढ़कर 40 को  पार कर रहा है। सुबह 10 बजे से 11 बजे से ही सूरज आग उगलने लगता है।  लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। लोग घरों में AC कूलर भी चलाने लगे हैं। आज अप्रैल के महीने में गर्मी चरम पर पहुंच रही है। तो मई जून में क्या हाल होने वाला है इसको अच्छे से समझ सकते हैं।

लगातार पेडों के कटान से भी बढ़ रहा गर्मी का प्रकोप
भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने का सबसे बड़े कारणों में हरे भरे पेडों का लगातार कटाना भी है। सरकार लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पेड़ पौधों को न काटे। उसके बावजूद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आने वाले समय में इसका प्रकोप और बढ़ने वाला है जिससे लोग अनजान हैं।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें