Agra News : तेज रफ्तार टेंपो पलटा, हादसे में दो की मौत, चार गंभीर घायल

तेज रफ्तार टेंपो पलटा, हादसे में दो की मौत, चार गंभीर घायल
UPT | symbolic

Dec 09, 2024 21:58

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dec 09, 2024 21:58

Agra News : थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना ट्रांस यमुना स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास हुई, जहां तेज रफ्तार टेंपो पलटने से यह हादसा हुआ।

गमी से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार सभी लोग एक गमी से वापस लौट रहे थे। टेंपो तेज रफ्तार में था और ओवरटेक करते समय ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में टेंपो पलट गया। इस हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण रही। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Also Read

24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का आयोजन, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

21 Jan 2025 08:05 PM

आगरा Agra News : 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2025 का आयोजन, प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

आगरा में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" है... और पढ़ें