Agra News : किशोरी के साथ होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत, बंदूक के बल पर दो घंटे...  

किशोरी के साथ होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत, बंदूक के बल पर दो घंटे...  
UPT | किशोरी के साथ होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत।

Oct 26, 2024 15:14

शहर से लेकर देहात तक मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं एवं युवतियों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। यही नहीं, महिला अपराध पर लगाम...

Oct 26, 2024 15:14

Agra News : शहर से लेकर देहात तक मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं एवं युवतियों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। यही नहीं, महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए आगरा पुलिस कमिश्नरी में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में महिलाओं के साथ ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातें हो रही हैं। 

बंदूक के बल पर दो घंटे रोके रखा
पिछले साल छोटी दीपावली पर होटल में ही एक युवती के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया था। अब दीपावली पर्व से पहले वैसी ही घटना सामने आई है। फतेहाबाद मार्ग स्थित सिटी होटल में 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर होटल मालिक के बेटे ने दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। आरोप है कि विरोध करने पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी और दो घंटे तक पीड़िता को रोके रखा। पीड़िता डरी सहमी घर पहुंची और पूरी घटना अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां ने थाना ताजगंज में तहरीर शिकायत दर्ज कराई। 

ऐसे हुई दरिंदगी
पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी से दुर्गा कॉम्प्लेक्स, फतेहाबाद रोड निवासी राकेश राजपूत फोन पर बात करता था। उसने बेटी को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और होटल में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। राकेश के पिता अर्जुन सिंह होटल मालिक हैं। वह बेटी को दोस्ती करने पर पिता के होटल में नाैकरी देने की बात करने लगा। 21 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे उसने बेटी को मारुति चाैराहे, शमसाबाद रोड पर बुलाया। राकेश काले रंग की गाड़ी में पहुंचा। फतेहाबाद रोड स्थित सिटी होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ गई। वह रोने लगी। उसके शोर मचाने पर राकेश ने बंदूक निकाल ली। जान से मारने की धमकी दी। बाद में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। दो घंटे तक उसे होटल में ही रखा। बाद में मारुति चाैराहे पर छोड़ गया।

किसी को बख्शा नहीं जाएगा
बेटी डरी सहमी घर आई और सो गई। उसे बुखार आ गया। हालत में सुधार होने पर उसने जानकारी दी। शुक्रवार रात मां ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। होटल में किशोरी को संचालक का बेटा लेकर गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है। इस प्रकरण में एसीपी सैयद अरीब का कहना है कि इस प्रकरण में थाना ताजगंज में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जाने हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

Also Read

भगवा वस्त्र और धर्मदंड के साथ प्रवेश का उठाया मुद्दा, बोले- यह प्रेम का प्रतीक...

26 Oct 2024 06:41 PM

आगरा शिवालय दर्शन को ताजमहल पहुंचे परमहंस आचार्य : भगवा वस्त्र और धर्मदंड के साथ प्रवेश का उठाया मुद्दा, बोले- यह प्रेम का प्रतीक...

आचार्य ने कहा कि यहां पर धर्म दंड लेकर शंकराचार्य भी आ चुके हैं, वह इसलिए यहां पर आए हैं, जिससे वह बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकें। यह शिवालय है, इसलिए यह सातवां अजूबा और प्रेम की निशानी माना जाता है... और पढ़ें