Agra News : ताज नगरी में घर-घर होगी प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा, बाजारों में मूर्तियों की भारी कमी  

ताज नगरी में घर-घर होगी प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा, बाजारों में मूर्तियों की भारी कमी  
Uttar Pradesh Times | आगरा के बाजारों में प्रभु श्रीराम एवं राम दरबार की मूर्तियों की कमी

Jan 21, 2024 16:33

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 22 जनवरी को पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी, इसको लेकर लोग मूर्तिकारों के पास राम दरबार की मूर्तियां खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकानदारों को कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा डेट घोषित होने के बाद से ही भारी संख्या में लोग मूर्तियां खरीदने आ रहे हैं।

Jan 21, 2024 16:33

Short Highlights
  • मूर्तिकार और दुकानदार प्रभु श्रीराम और राम दरबार की मूर्तियों की नहीं कर पा रहे पूर्ति
  • दीपोत्सव की तरह ही मूर्तियों के बाजार में रौनक और भीड़
Agra News : सोमवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। सोमवार को प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। 500 साल के बाद यह अवसर आ रहा है जिसमें प्रभु श्रीराम अयोध्या धाम में पुनः लौट रहे हैं। इस दिन को जीवनभर के लिए कैद करने और प्रभु को अपने घर में स्थापित कर इस इतिहास में खुद की भागीदारी के लिए ताजनगरी के लोग प्रभु श्रीराम की मूर्तियों को बाजार से खरीद कर घरों में स्थापित करने के लिए जुट गए हैं। जिसके चलते आगरा के बाजारों में प्रभु श्रीराम एवं राम दरबार की मूर्तियों की कमी हो गई है। 

प्रभु श्रीराम और राम दरबार की मूर्तियों की मांग बढ़ी
अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है और ऐसे में भगवान राम की मूर्ति की मांग बहुत बढ़ गई है। आगरा में मूर्तिकारों द्वारा भगवान राम की बड़ी बड़ी मूर्तियों को बनाया जा रहा है और लोग भगवान राम की मूर्ति को खरीदने के लिए बड़ी तादात में पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा तारीख घोषित होते ही भगवान राम की मूर्ति की डिमांड तेजी से होने लगी है और आगरा में मूर्तिकार भगवान राम की मूर्ति को बनाने में दिन रात जुटे हुए हैं। इन दिनों हालात ये हैं कि मूर्तिकारों के यहां भीड़ उमड़ रही है। दूर दूर से लोग भगवान राम की मूर्ति और राम दरबार को लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अलग अलग साइज़ की मूर्तियों को बनाने के लिए मूर्तिकार जुटे हुए हैं। वहीं मूर्ति खरीदने आए लोगों ने बताया कि 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होंगे। हम लोग दीपावली की तरह ही मना रहे हैं। घरों में दीपक जलाएंगे, प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कर विधिवत पूजा करेंगे। इसको लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। 

लोगों की मांग को पूरा नहीं कर पा रहे मूर्तिकार
 मूर्तिकार विशाल का कहना है कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अचानक ही लोग प्रभु श्रीराम और राम दरबार की मूर्तियों की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद हम लोगों द्वारा लगातार वृहद स्तर पर तेजी के साथ दिन-रात प्रभु श्रीराम की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। विशाल ने बताया कि हम लोगों की मांग को पूरा नहीं कर पा रहे। नामनेर बाजार के मूर्तिकार जो पीड़ियों से इस काम से जुड़े हैं, का कहना है कि प्रभु श्रीराम एवं राम दरबार की मांग अचानक आ गई है। मांग को देखते हुए हमारे द्वारा निर्माण भी किया जा रहा है और बाहर से भी मूर्तियों को मांगवाया जा रहा है। राहुल का कहना है कि दीपोत्सव पर ही इस तरह की बिक्री देखने को मिलती है।

Also Read

 चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

4 Oct 2024 08:40 PM

मथुरा वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नई पहल : चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम पहल की शुरुआत की है। परिषद ने चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है। और पढ़ें