Agra News : कलयुग में पीएम मोदी प्रभु श्रीराम के अवतार, अमित शाह एवं सीएम योगी को बताया लक्ष्मण का अवतार

कलयुग में पीएम मोदी प्रभु श्रीराम के अवतार, अमित शाह एवं सीएम योगी को बताया लक्ष्मण का अवतार
UPT | स्वागत समारोह को संबोधित करते नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य नवीन जैन

Feb 29, 2024 15:25

देश में लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल दिखाई देने लगा है, बुधवार को उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। जिसमें उत्तर प्रदेश से ऐतिहासिक रूप से आठ लोगों को...

Feb 29, 2024 15:25

Agra News (प्रदीप रावत) : आगरा जिले को चार सांसद मिल चुके हैं। सांसदों की बढ़ती संख्या से जहाँ प्रदेश और देश में आगरा के राजनीतिक रसूख बढ़ेगा वहीं दूसरी तरफ आगरा जनपद में विकास की गंगा बहेगी। भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश से आठ लोगों को राज्यसभा में भेजा गया है। जिनमें से आगरा के उद्यमी एवं पूर्व महापौर नवीन जैन भी शामिल हैं। लखनऊ से राज्य सभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे नवीन जैन का जोरदार स्वागत किया गया। आगरा पहुँचे नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य नवीन जैन का रामाडा होटल के पास एक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वागत समारोह आयोजित किया और वहाँ से उनका एक बड़ा काफ़िला शहर की तरफ बड़ा। होटल रमाडा से होते हुए फतेहाबाद रोड, माल रोड, छीपीटोला, रावली चौराहा, धाकरान, एमजी रोड होते हुए कमला नगर उनके निवास पर पहुँचा। इस दौरान उनका जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में स्वागत किया।
 
निर्वाचित होने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे नवीन जैन
 लोकसभा के उच्च सदन में निर्वाचित होने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे नवीन जैन मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत राम राज्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पवित्र संसद के अंदर माफिया और गुंडो की एक बड़ी फ़ौज थी, जो 2014 के बाद इन सभी को ख़त्म करने का काम किया जा रहा है। 2014 से पहले देश में आतंक का माहौल था तो वहीं अब देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है। नवीन जैन ने पीएम मोदी की तुलना प्रभु श्रीराम से और अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना लक्ष्मण के रूप में की।
 
नवीन जैन ने कहा- मैंने अपना जीवन वार्ड अध्यक्ष के रूप में शुरू किया था 
आगरा पहुँचे नवीन जैन ने कहा कि मैंने अपना जीवन वार्ड अध्यक्ष के रूप में शुरू किया था, जो पार्षद डिप्टी मेयर, मेयर से लेकर प्रदेश भाजपा का सह कोषाध्यक्ष तक का सफऱ तय किया है। उन्होंने कहा कि वार्ड अध्यक्ष से लेकर अब उच्च सदन में राज्यसभा सदस्य बनकर देश की सेवा करने का अवसर संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे दिया है। मैं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि देश में इस समय स्वर्णिम काल चल रहा है, यह स्वर्णिम दौर भाजपा के हर कार्यकर्ता का है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की राजनीति में गंदगी व्याप्त थी। देश की पवित्र संसद में गुंडागर्दी, माफियागीरी, मवाली गीरी करने वाले लोग जिनको डाकू कहा करते थे, लोकसभा जैसे पवित्र मंदिर में पहुँचा करते थे। वहीं आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह सब ख़त्म करने का काम किया गया है। आज देश में इस गंदगी को खत्म करने का काम देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले शरीफ और सम्मान से जीने वाले लोग राजनीति में आने से डरते थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का साफ संदेश है कि देश के आपराधिक तत्व के लोग और भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। आज इन सभी को जेल भेजने का काम किया जा रहा है। 
 
 नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभु श्रीराम का अवतरण किया है। यह अवतरण देश की राजनीतिक शुद्धिकरण के लिए किया है। आज देश की राजनीति में भ्रष्टाचार एवं अपराध करने वाले लोगों को जेल भेजने का काम किया जा रहा है। पीएम मोदी प्रभु श्रीराम की तरह हैं तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ लक्ष्मण की भूमिका में हैं। आज भारत की राजनीति का शुद्धिकरण हो रहा है। 

Also Read

वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, ASI ने की कार्रवाई की मांग

20 Sep 2024 12:58 PM

आगरा जामा मस्जिद में बिना अनुमति शूटिंग : वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, ASI ने की कार्रवाई की मांग

आगरा में जामा मस्जिद एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह है वहां बिना अनुमति के एक एलबम की शूटिंग। हाल ही में रिलीज हुए गाने 'तुमसे प्यार हुआ' की शूटिंग जामा मस्जिद में की गई... और पढ़ें