Agra News : मार्च माह में किए गए नाबालिग़ किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों का डीएनए टेस्ट

मार्च माह में किए गए नाबालिग़ किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों का डीएनए टेस्ट
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 16, 2024 17:46

आगरा पुलिस कमिश्नरी के थाना ट्रांस यमुना में मार्च में 13 वर्षीय नाबालिग़ बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में 2 नाबालिग सहित 6 आरोपियों के नमूने डीएनए जांच के…

May 16, 2024 17:46

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी के थाना ट्रांस यमुना में मार्च में 13 वर्षीय नाबालिग़ बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में 2 नाबालिग सहित 6 आरोपियों के नमूने डीएनए जांच के लिए बुधवार को लिए हैं। पुलिस आरोपियों को एसएन मेडिकल कालेज लेकर गई थी। इसके बाद चार आरोपियों को जिला जेल और दो नाबलिगों को किशोर संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया।
 
खंदौली क्षेत्र की कक्षा 8 की छात्रा के साथ 15 मार्च को दुष्कर्म किया गया था
बताते चलें कि खंदौली क्षेत्र की कक्षा 8 की छात्रा के साथ 15 मार्च को दुष्कर्म किया गया था। हाथरस रोड स्थित होटल ब्रदर पैलेस में दो बार घटना हुई थी। पुलिस ने एक नाबालिग सहित टिंकू गुप्ता और प्रमोद को गिरफ्तार किया था। टिंकू किशोरी को होटल में ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म किया था। डर की वजह से किशोरी ने परिजन को नहीं बताया। 16 मार्च को वह स्कूल से लौट रही थी। तब भी आरोपी ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बाद में उसके नाबालिग मित्र और प्रमोद आ गया था। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। धमकी देकर रात भर किशोरी को होटल में रोका था। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर जा रही थी। गांव के बाहर आरोपी हितेश, अभिषेक और एक नाबालिग ने पकड़ लिया था। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया।
 
पीड़ित नाबालिग़ बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी
पीड़ित नाबालिग़ बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर 18 मार्च को थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। नाबालिग किशोर संप्रेक्षण गृह, जबकि अन्य को जेल भेजा गया।
पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने बताया कि होटल के कमरे और पीड़िता के गांव के बाहर घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए गए थे। पुलिस इस केस में  आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना चाहती है। इस पर आरोपियों का डीएनए कराने के लिए नमूना लिया गया है। इन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

Also Read

गैंगस्टर की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, मथुरा से जयपुर तक कार्रवाई से हड़कंप...

27 Jul 2024 09:22 AM

मथुरा Mathura News : गैंगस्टर की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, मथुरा से जयपुर तक कार्रवाई से हड़कंप...

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सरकार ने सख़्त रुख अख्तियार किया है। इसी क्रम में गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव में साइबर ठगी करने वाले गैंगस्टर के दो अपराधियों की 6 करोड़ रुपये की संपत्ति... और पढ़ें