अखिलेश यादव के गढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम : योगी ने सौंपी है करहल सीट जीतने की जिम्मेदारी, सियासी समीकरण को साधते हुए बनाएंगे रणनीति

योगी ने सौंपी है करहल सीट जीतने की जिम्मेदारी, सियासी समीकरण को साधते हुए बनाएंगे रणनीति
UPT | डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Aug 11, 2024 18:04

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। सीएम योगी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को इस सीट का प्रभारी बनाया है। ब्रजेश पाठक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करेंगे।

Aug 11, 2024 18:04

Mainpuri News : यूपी की करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। ​बीजेपी पिछले कई दशक से करहल सीट हारती चली आ रही है। उपचुनाव में बीजेपी इस सीट को जीतकर सपा से लोकसभा चुनाव में हार का बदला लेना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल सीट जिताने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपी है। उन्हें करहल सीट का प्रभारी बनाया गया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव की परिवारिक सीट मानी जाती है। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा का एकछत्र राज रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव ने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हराया था। लोकसभा चुनाव 2024 में मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव ने जीत दर्ज की है।

सपा ने शुरू की तैयारी
कहरल सीट पर बीजेपी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वहीं, सपा इस सीट पर अपना दबदबा बरकरार रखना चाहती है। समाजवादी पार्टी तेजप्रताप को उतारने की तैयारी कर रही है। समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर उपचुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। संगठन के अंदर बैठकों का दौर चल रहा है।

जीत की रणनीति बनाएंगे
रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहरल पहुंचे। वह बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हार के कारणों को जानेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के जातीय समीकण को समझेंगे। इसके साथ ही करहल सीट को जीतने की रणनीति बनाएंगे। 

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें