उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार, डायरिया, अस्थमा आदि से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। शनिवार को तीन मरीजों की हुई मौत....
मैनपुरी में नहीं थम रहा बीमारियों का कहर : तीन मरीजों की हुई मौत, छह को किया रेफर, इन रोगों से परेशान हैं लोग
Sep 21, 2024 18:43
Sep 21, 2024 18:43
इनकी हुई मौत
बेवर थाना क्षेत्र के गांव टिकुरी निवासी शैलेंद्र सिंह (45) पुत्र जितेंद्र सिंह को ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। शुक्रवार की रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बिछवां थाना क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी वेदराम (90) को पिछले कुछ दिनों से ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिल अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। वहीं एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी नंदराम (60) को शुक्रवार की रात अचानक उल्टी दस्त के साथ डायरिया की दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि शैलेंद्र को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। वहीं अन्य दो मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
Also Read
21 Sep 2024 08:35 PM
शहर की इन्द्रपुरम कॉलोनी में धर्मांतरण की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और... और पढ़ें