करोड़ों के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह : बेटों को कर्ज देने के साथ किया इतने का निवेश, पत्नी के पास भी खूब संपत्ति

बेटों को कर्ज देने के साथ किया इतने का निवेश, पत्नी के पास भी खूब संपत्ति
UPT | भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह

Apr 16, 2024 16:48

भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उनके पास पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की आय बढ़कर 56 लाख से अधिक हो गई है। जयवीर सिंह और उनकी पत्नी दोनों के पास लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर हैं...

Apr 16, 2024 16:48

Mainpuri News : मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया और साथ में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उनके पास पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की आय बढ़कर 56 लाख से अधिक हो गई है। जयवीर सिंह और उनकी पत्नी दोनों के पास लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर हैं। जयवीर और उनकी पत्नी करोड़ों की जमीन के मालिक भी हैं।

पति-पत्नी पर कोई उधार नहीं
जयवीर सिंह के शपथपत्र के अनुसार उनकी वित्तीय वर्ष 2021-22 में वार्षिक आय 42,02,253 रुपये थी, जो इस बार बढ़कर 56 लाख से अधिक हो गई है। जयवीर के पास 5.24 करोड़ की चल और 6.69 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी पर 3.47 करोड़ की चल और 4.05 करोड़ की अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी के पास 4.25 लाख और पत्नी के पास 4.25 लाख रुपये नकद हैं। इसी के साथ दोनों ने कई कंपनियों में करोड़ों का निवेश किया है। उन्होंने अपने दोनों बेटों सुमित और अतुल प्रताप को लाखों रुपये उधार दे रखे हैं, लेकिन दंपती पर कोई ऋण नहीं है।

सोने-चांदी के भी शौकीन हैं जयवीर सिंह
जयवीर सिंह सोने-चांदी के भी शौकीन हैं। नामांकन पत्र में उन्होंने बीस तोला सोना, दो किलो चांदी खुद पर और पत्नी रीता सिंह पर 40 ताला सोना और चार किलो चांदी बताई है। उन्होंने एक खाता चुनाव के लिए मैनपुरी की पंजाब नेशनल बैंक में खोला है, जिसमें एक लाख से अधिक रुपया जमा बताया है। जयवीर और उनकी पत्नी के नाम बैंकों में फिक्स डिपाजिट भी है। पीपीएफ में भी जयवीर के 8.65 लाख और पत्नी के 4.03 लाख रुपये जमा हैं। जयवीर सिंह और उनकी पत्नी के पास दो ट्रैक्टर हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भाजपा के प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने दाखिल किया नामांकन

जयवीर सिंह के सामने हैं डिंपल यादव
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आमने-सामने खड़े हैं। भाजपा सपा के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने दो सेटों में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। वहीं, डिंपल यादव ने मंगलवार को सपा चीप अखिलेश यादव के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़ें- डिंपल ने मैनपुरी सीट से किया नामांकन : पहले मुलायम सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित किए, एकजुट दिखा सैफई परिवार

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें