Mainpuri News : सुभासपा अध्यक्ष के आने से पहले फटे पोस्टर, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

सुभासपा अध्यक्ष के आने से पहले फटे पोस्टर, कार्यकर्ताओं में नाराजगी
UPT | सुभासपा अध्यक्ष के आने से पहले फटे पोस्टर।

Sep 10, 2024 22:32

मैनपुरी के करहल में होने वाले उपचुनाव के चलते पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर का 11 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां आकर...

Sep 10, 2024 22:32

Mainpuri News : मैनपुरी के करहल में होने वाले उपचुनाव के चलते पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर का 11 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां आकर वे एक जनसभा संबोधित करने वाले हैं। उनकी जनसभा से कुछ लोगों ने सुभासपा के होर्डिंग फाड़ दिए। जानकारी मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस होर्डिंग फाड़ने वालों की तलाश कर रही है। वहीं पार्टी की ओर से दूसरे होर्डिंग लगवाए गए हैं।



सुचना पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप
11 सितंबर को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर करहल कस्बा स्थित एक रिसोर्ट मे एक जनसभा में शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने कस्बे में आगमन को लेकर होर्डिंग लगवाए थे। मंत्री के आने से एक दिन पूर्व यानी आज मंगलवार को किन्हीं अराजक तत्वों ने बाईपास मार्ग स्थित गढिया चौराहा और माया रिसोर्ट के पास लगे होर्डिंग फाड़ दिए। जानकारी होने के बाद पार्टी के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप और शिशुपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर पदाधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

फाडे़ गए होर्डिंग की जगह नए होर्डिंग लगाए गए
सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार ने प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी। सीओ ने आश्वासन दिया कि अगर किसी ने यह हरकत जानबूझकर की है तो उसका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उधर पार्टी के पदाधिकारियों ने फाडे़ गए होर्डिंग की जगह नए होर्डिंग लगवा दिए हैं। वहीं उनकी निगरानी भी कर रहे हैं।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें