भाजपा में चुनाव सच्चाई से लड़ने का साहस नहीं : रामगोपाल बोले- करहल उपचुनाव में नया रिकाॅर्ड बनाएगी सपा

रामगोपाल बोले- करहल उपचुनाव में नया रिकाॅर्ड बनाएगी सपा
UPT | सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Oct 03, 2024 20:09

माजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव रामगोपाल यादव बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा ...

Oct 03, 2024 20:09

Mainpuri News : समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव रामगोपाल यादव बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतने का काम करती है और उन्हें चुनाव में सच्चाई से लड़ने का साहस नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी करहल उपचुनाव में सपा एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

करहल का मतदाता सपा के साथ
एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा, आपका बूथ सबसे महत्वपूर्ण है। इसे मजबूत रखें और मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निडर होकर काम करने और सपा की नीतियों को बिना भय और दबाव के जनता तक पहुंचाने की सलाह दी। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी रामगोपाल यादव के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 10 सीटें बेईमानी से जीती थीं। उन्होंने कहा कि करहल का मतदाता आज भी सपा के साथ है, और पार्टी को अपनी सच्चाई और सेवा के बल पर जीत हासिल करनी चाहिए।इस मौके पर पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व मंत्री सुभाष यादव, डॉक्टर रामकुमार यादव और देवेंद्र सिंह यादव भी मौजूद थे। 



भाजपा के साथ प्रशासन से भी लड़ना होगा
रामगोपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और अपने नेता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमको भाजपा के साथ ही प्रशासन से भी लड़ना पड़ेगा। लेकिन, यदि हम सब मिलकर काम करेंगे तो सफलता हमारी होगी। रामगोपाल यादव का यह बयान सपा के बढ़ते समर्थन को दर्शाता है, और वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि पार्टी आगामी चुनावों में मजबूती से उभरे।

Also Read

'तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में...' फोन पर मिली धमकी, सदमा नहीं झेल पाई मां, हार्ट अटैक से हो गई मौत

3 Oct 2024 06:39 PM

आगरा डिजिटल अरेस्ट की ठगी ने ले ली जान : 'तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में...' फोन पर मिली धमकी, सदमा नहीं झेल पाई मां, हार्ट अटैक से हो गई मौत

आगरा में साइबर अपराधियों के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आगरा पुलिस कमिश्नरी में बेशक साइबर थाना और तमाम ऐसे अपराधों पर विराम लगाने के लिए कवायदें की जा रही हों, लेकिन साइबर अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। और पढ़ें