शर्मनाक करतूत : डीजे पर डांस करते समय पंडाल में उछाले दुल्हन के अश्लील फोटो, फिर पूरी रात चली पंचायत, दूल्हे ने किया शादी इनकार

डीजे पर डांस करते समय पंडाल में उछाले दुल्हन के अश्लील फोटो, फिर पूरी रात चली पंचायत, दूल्हे ने किया शादी इनकार
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 12, 2024 01:24

मैनपुरी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय एक युवक ने दुल्हन की अश्ली फोटो फेंक कर भाग गया। दुल्हन की अश्लील तस्वीर देखकर दूल्हा भड़क गया। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

Jul 12, 2024 01:24

Mainpuri News : यूपी के मैनपुरी से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। मैनपुरी में डीजे पर डांस करते समय एक अज्ञात युवक ने दुल्हन की अश्लील फोटो पंडाल के अंदर फेंककर भाग गया। शादी समारोह में अश्लील फोटो बम बनकर गिरे। हर किसी के हाथ में दुल्हन की अश्लील तस्वीरें थीं। दुल्हन की अश्लील फोटो देखकर दूल्हा आग बबूला हो गया। उसने शादी करने से इंकार दिया।

किशनी थाना क्षेत्र स्थित खरगपुर गांव निवासी युवती की बारात बीते मंगलवार को कुरावली क्षेत्र के ललूपुर से आई थी। दुल्हन पक्ष की तरफ से बारातियों के स्वागत के पूरे इंतजाम किए गए थे। बाराती दूल्हे के साथ नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे थे। द्वारचाल की रस्म के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के जयमाल की तैयारियां चल रही थीं।

तस्वीरें देख दूल्हा हुआ आग बबूला
शादी समारोह में पूरा पंडाल बारातियों से भरा हुआ था। दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। डीजे पर डांस करने के दौरान एक अज्ञात युवक ने दुल्हन की अश्लीत फोटो पंडाल की तरफ तरफ उछाल कर भाग गया। जब बारातियों दूल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन की अश्लील फोटो देखी, तो सभी हैरान रह गए। फोटो देखते ही दूल्हा आग बबूला हो गया। उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

बिन दुल्हन लौटी बारात
दूल्हे को मनाने के लिए पूरी रात पंचायत चलती रही। लेकिन दूल्हा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। सुबह एक बार फिर से पंचायत शुरू हुई, और दोपहर तक चलती रही। लेकिन बात नहीं बन पाई, और दूल्हा अपने फैसले पर अडिग रहा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौट गया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 

Also Read

अवसाद दूर करने के लिए विद्यार्थियों से मित्रवत व्यवहार जरूरी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ...

23 Oct 2024 04:39 PM

आगरा Agra News : अवसाद दूर करने के लिए विद्यार्थियों से मित्रवत व्यवहार जरूरी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ...

भागमभाग भरी जिंदगी में नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को ही नहीं, बल्कि अभिभावकों को भी मित्र के रूप में व्यवहार करना चाहिए और उनको... और पढ़ें