मैनपुरी में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चार की मौत, 24 लोग घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चार की मौत, 24 लोग घायल
UPT | ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर

Apr 20, 2024 11:07

मैनपुरी के भोगांव में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है...

Apr 20, 2024 11:07

Mainpuri News : मैनपुरी के भोगांव में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। दरअसल, सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रॉली में  महिलाएं और पुरुष बैठे थे जो नामकरण संस्कार से शामिल होकर वापिस आए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।  यह है पूरा मामला 
मामला कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र का है। दरअसल, गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी की शादी गांव बेलधारा में हुई है। उनकी बेटी ने 10 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। जिसके लिए वीरेंद्र सिंह अपने परिवारीजनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए बेलधारा गांव गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर लाइट की मरम्मत करने लगे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। 

ट्रक ने मारी ट्रॉली में टक्कर
ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर लाइट की मरम्मत करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में बैठी फूलमती पत्नी अवधेश, रमाकांति पत्नी दफेदार, संजय देवी पत्नी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां द्रोपदी देवी को भी मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

Also Read

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की गई समीक्षा

5 Jul 2024 10:49 PM

आगरा विधान परिषद की जांच समिति की बैठक :  आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की गई समीक्षा

शुक्रवार को ताजनगरी में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबन्धन जॉच समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सभापति उमेश द्विवेदी ने की... और पढ़ें