Mainpuri News : आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मारी, दो किसानों की मौत, जानें कैसे हुआ...

आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मारी, दो किसानों की मौत, जानें कैसे हुआ...
UPT | घटना के बाद विलाप करते परिजन 

Apr 06, 2024 14:04

जनपद मैनपुरी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बिछवां थाना क्षेत्र के गांव खिरिया के पास NH-34 पर फसल बेचने मंडी जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार किसानों को एक तेज रफ्तार ट्रक...

Apr 06, 2024 14:04

Mainpuri News : जनपद मैनपुरी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बिछवां थाना क्षेत्र के गांव खिरिया के पास NH-34 पर फसल बेचने मंडी जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार किसानों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक किसानों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मंडी में आलू बेचने जा रहे थे किसान
जानकारी के अनुसार, जनपद मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी मुकेश ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर अपनी आलू को कुरावली मंडी में बेचने के लिए जा रहे था। बताया गया है कि उनके साथ गांव के ही किसान राजीव भी थे। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी जा रहे थे। जब वह बिछवां थाना क्षेत्र के ही गांव खिरिया के पास पहुंचे, तभी भोगांव की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक चालक मौके से फरार
टक्कर लगने के कारण आलू से भरी ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल किसान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राजीव की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरी सड़क पर आलू गया। पुलिस ने किसी तरह उसे समेटा और हाइवे पर यातायात सुचारू कराया।

Also Read

खुले नाले में गिरा युवक, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला

5 Jul 2024 08:23 PM

फिरोजाबाद नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी : खुले नाले में गिरा युवक, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला

शुक्रवार शाम फिरोजाबाद नगर में तेज बारिश हुई। इसके चलते नाले व सड़क एक समान दिखाई दे रहे थे। थाना लाइनपार क्षेत्र के संत नगर निवासी कन्हैया बारिश के दौरान दुकान से अपने घर की ओर निकाला था। सड़क पर पानी ओवरफ्लो होने के कारण वह नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।  और पढ़ें