मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा : खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत, 24 घायल

खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत, 24 घायल
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 20, 2024 21:16

यूपी के मैनपुरी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने भोगांव, द्वारकापुर के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी...

Apr 20, 2024 21:16

Mainpuri News (Sumit Sharma) : यूपी के मैनपुरी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने भोगांव, द्वारकापुर के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।  इस हादसे में चार महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से 24 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नामकरण संस्कार से लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र स्थित कुंवरपुर गांव निवासी विरेंद्र सिंह की बेटी की शादी बेलधारा गांव में हुई थी। उनकी बेटी ने दस दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था। विरेंद्र सिंह परिवार के साथ बेलधारा बेटी के ससुराल गए थे। शनिवार की सुबह सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भोगांव के द्वारकापुर पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई।

चार की मौत, 24 घायल
ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और लाइट की मरम्मत करने लगा। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक के चालक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में रमाकांती, फूलमती, संजय देवी समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read

खुले नाले में गिरा युवक, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला

5 Jul 2024 08:23 PM

फिरोजाबाद नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी : खुले नाले में गिरा युवक, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला

शुक्रवार शाम फिरोजाबाद नगर में तेज बारिश हुई। इसके चलते नाले व सड़क एक समान दिखाई दे रहे थे। थाना लाइनपार क्षेत्र के संत नगर निवासी कन्हैया बारिश के दौरान दुकान से अपने घर की ओर निकाला था। सड़क पर पानी ओवरफ्लो होने के कारण वह नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।  और पढ़ें