शर्मनाक करतूत : मैनपुरी में विवाहिता से युवक ने किया दुष्कर्म, पति गया था पिता का इलाज कराने, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मैनपुरी में विवाहिता से युवक ने किया दुष्कर्म, पति गया था पिता का इलाज कराने, पुलिस मामले की जांच में जुटी
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jun 23, 2024 00:59

मैनपुरी में घर पर अकेली सो रही विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का पति अपने पिता का इलाज कराने के लिए फर्रूखाबाद गया था। जिसका फायदे उठाते हुए युवक घर में घुस गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Jun 23, 2024 00:59

Mainpuri News : यूपी के मैनपुरी से एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। घर में अकेले सो रही विवाहिता से गांव के एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पति जब पिता का फर्रूखाबाद से इलाज कराकर वापस लौटा, तो उसने घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बेवर थाने में तहरीर देकर शिकायत की है।

बेवर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति बीते 17 जून को पिता का इलाज कराने के लिए फर्रूखाबाद गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। रात लगभग 10 बजे गांव का एक युवक घर के अंदर घुस आया था। युवक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि नवीगंज चौकी इंचार्ज नीलकमल को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। बेवर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी के मुताबिक घटना की तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

खुले नाले में गिरा युवक, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला

5 Jul 2024 08:23 PM

फिरोजाबाद नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी : खुले नाले में गिरा युवक, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला

शुक्रवार शाम फिरोजाबाद नगर में तेज बारिश हुई। इसके चलते नाले व सड़क एक समान दिखाई दे रहे थे। थाना लाइनपार क्षेत्र के संत नगर निवासी कन्हैया बारिश के दौरान दुकान से अपने घर की ओर निकाला था। सड़क पर पानी ओवरफ्लो होने के कारण वह नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।  और पढ़ें