आगरा से बड़ी खबर : इन छह शहरों के लिए मिलेंगी सीधी फ्लाइट्स, जानिए कब से शुरू होगी सुविधा

इन छह शहरों के लिए मिलेंगी सीधी फ्लाइट्स, जानिए कब से शुरू होगी सुविधा
UPT | Symbolic Image

Sep 16, 2024 10:37

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से अब हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी फ्लाइटें उपलब्ध होंगी। जो क्षेत्रीय परिवहन को और सुलभ बनाएंगे। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित इन नई फ्लाइट्स...

Sep 16, 2024 10:37

Agra News : आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से अब हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी फ्लाइटें उपलब्ध होंगी। जो क्षेत्रीय परिवहन को और सुलभ बनाएंगे। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित इन नई फ्लाइट्स का शुभारंभ 28 सितंबर से होगा। जब हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। अहमदाबाद के लिए फ्लाइट का संचालन नवंबर 2024 से प्रारंभ होगा।

26 सितंबर को पीएम कर सकते शिलान्यास 
आगरा एयरपोर्ट से फिलहाल बंगलूरू, मुंबई और लखनऊ के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। जिनमें सबसे अधिक यात्री बंगलूरू के लिए हैं। इन नए मार्गों के खुलने से आगरा की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार होगा। जिससे पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण का शिलान्यास 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। इस नए एन्क्लेव के निर्माण से आगरा और ब्रज क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जिससे पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी।

343 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण
खेरिया एयरपोर्ट के निकट 145 एकड़ भूमि पर 343 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण हो रहा है। इसमें धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा गांवों से भूमि अधिग्रहित की गई है। पहले चरण में एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण पूरा किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में एयरपोर्ट का विस्तार और टैक्सी ट्रैक का निर्माण होगा। नए एन्क्लेव के पूरा होने से यात्रियों की क्षमता 1400 हो जाएगी। जो एयरपोर्ट की कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण इजाफा करेगा।

Also Read

आरोपी और उसके रिश्तेदारों की चार दुकानें सील, जानिए गोदाम में कब हुआ था विस्फोट

19 Sep 2024 07:00 PM

फिरोजाबाद खेतों से पटाखों के डिब्बे जब्त : आरोपी और उसके रिश्तेदारों की चार दुकानें सील, जानिए गोदाम में कब हुआ था विस्फोट

शिकोहाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौशहरा के खेतों से 13 कार्टून पटाखों के बरामद किए हैं। आरोपित और उसके रिश्तेदारों की चार दुकानों को सील कर दिया गया है। पुलिस ने लाइसेंस की शर्तों की अनदेखी और क्षमता से अधिक पटाखे स्टोर करने के आरोप में यह कार्रवाई की है। और पढ़ें