Mathura News : मेले में बिछड़ने के बाद जहरखुरानी का शिकार हुई महिला, जानें क्या है पूरा मामला...

मेले में बिछड़ने के बाद जहरखुरानी का शिकार हुई महिला, जानें क्या है पूरा मामला...
UPT | पीड़िता से पूछताछ करते पुलिसकर्मी

Jul 24, 2024 15:38

गोवर्धन ब्रज दर्शन को गिरिराज नगरी आई महिला श्रद्धालु बस स्टैंड पर जहरखुरानी का शिकार हो गई। महिला श्रद्धालु के कानों से सोने के कुंडल चोरी हो गए। पुलिस ने महिला श्रद्धालु को बेहोशी की...

Jul 24, 2024 15:38

Mathura News : गोवर्धन ब्रज दर्शन को गिरिराज नगरी आई महिला श्रद्धालु बस स्टैंड पर जहरखुरानी का शिकार हो गई। महिला श्रद्धालु के कानों से सोने के कुंडल चोरी हो गए। पुलिस ने महिला श्रद्धालु को बेहोशी की हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया  है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मेंहदीपुर बालाजी निवासी अंजलि परिवार संग ब्रज दर्शन के लिए गिरिराज दर्शन को गोवर्धन आई थीं। गिरिराज दर्शन के बाद परिजन अंजलि से बिछड़ गए। अंजलि गोवर्धन बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी। इसी दौरान किसी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे अंजलि बेहोश हो गईं और कानों में पहने कुंडल चोरी हो गए। बस स्टैंड कर्मचारियों की सूचना पर हेड कांस्टेबल मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला श्रद्धालु अंजलि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

अकेली महिला देख सक्रिय हुए जहरखुरान
अंजलि ने बताया कि मुझे किसी ने बस स्टैंड पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश होने पर कानों से कुंडल चोरी कर लिए। अंजलि मेहंदीपुर बालाजी में होटल चलाती हैं। चिकित्सक ने बताया कि महिला को बेहोशी की हालात में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें