Shri Krishna Janmashtami : ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, लोक संस्कृति के रंगों में रंगी कान्हा की नगरी

ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, लोक संस्कृति के रंगों में रंगी कान्हा की नगरी
UPT | शोभायात्रा निकालते कलाकार 

Aug 25, 2024 22:05

ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास अब सिर चढ़कर बोलने लगा है। कन्हैया के दर्शन को मथुरा आए लोग अद्भुत आनंद का अहसास कर रहे हैं। इस भक्ति आनंद में...

Aug 25, 2024 22:05

Mathura News : ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास अब सिर चढ़कर बोलने लगा है। कन्हैया के दर्शन को मथुरा आए लोग अद्भुत आनंद का अहसास कर रहे हैं। इस भक्ति आनंद में रविवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा निकाली गई शोभायात्रा ने कन्हैया की जन्मस्थली में लोक संस्कृति के रंग भर दिए।

लोक कलाकारों ने निकाली भव्य शोभायात्रा 
रविवार को श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मुख्य द्वार पर विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों की शोभायात्रा 5251वें श्रीकृष्ण जनोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सचिव कपिल शर्मा, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया। शोभायात्रा में सबसे पहले हरियाणा से आई नगाड़ा बजाते कलाकरों की टोली चल रही थी। नगाड़ों की गूंजती आवाज आसपास के वातावरण को गुंगायमान करती रही। शोभायात्रा में कहीं बीन की धुन सुनने को मिली, तो कहीं उज्जैन के डमरू की आवाज लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रही।
 
महिला कलाकारों की टोली ने नृत्य में बांध दिया समां 
झांसी की महिला कलाकारों की टोली के राई नृत्य ने समां बांध दिया। एक ही वेशभूषा में महिलाओं की नृत्य प्रस्तुति ने राह चलते लोगों को रुकने के लिए मजबूर कर दिया। बांदी कुई के बहरूपिया लोगों को हसाते हुए निकले। कामर के बम रसिया और राधाकुंड से आई टोली का संकीर्तन ने शोभायात्रा में भक्ति के रंग भर दिए। मान मंदिर बरसाना से बालिकाओं की टोली राधे के उच्च स्वरों के साथ नृत्य करते हुए अद्भुत नजारा प्रस्तुत कर रही। ब्रज के कलाकर रास, रसिया गायन करते हुए शोभायात्रा की शोभा बने। इस तरह उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित शोभायात्रा ने कन्हैया की जन्मभूमि में लोक संस्कृति का संगम बनी। जहां विविध वेशभूषा में कलाकारों की अनेक टोलियां ने श्रीकृष्ण जनस्थान के साथ शहर के एक बड़े हिस्सा में लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें