Mathura News :  दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी : गोवर्धन के दर्शन किए

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी : गोवर्धन के दर्शन किए
Uttar Pradesh Times | Pushkar singh Dhami

Dec 30, 2023 16:58

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे हुए हैं। गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया...

Dec 30, 2023 16:58

Mathura News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे हुए हैं। गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। CM ने इस दौरान भगवान गिर्राज का दूध से अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वगत
गिरिराज तलहटी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुरू कृपा गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व पटका एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वगत किया गया। बृज वसुंधरा पहुंचे सीएम का उधोगपति एवं महापौर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वगत किया गया। इसके उपरांत गोल्फ कार्ट कार से गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई।

सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प अटल 
दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर गोवर्धन पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पूरी तरह आस्था और भक्ति में सराबोर नजर आए। गुरू कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई संस्कृति और नए आयाम स्थापित कर रहा है। सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कार सेवकों पर गोली चलाने वाले लोग राम मंदिर बनवाना नहीं चाहते थे, मोदी और योगी की सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है अगर सपा और कांग्रेस होती तो राम मन्दिर नही बनता। देश पहली बार गुलामी की जंजीरों से निकल कर बहार आया है जैसे कि धारा 370 हटाई गई। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने गर्भ ग्रह में विराज मान होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 23 वर्ष पूरे हो गए है।

मुख्यमंत्री ने गिरिराज जी से कामना की कि देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के जीवन का हर एक क्षण आनंदमय, शांतिमय, सुखमय, आरोग्यमय एवं मंगलमय हो। उनकी कृपा दृष्टि से उत्तराखंड सर्वांगीण विकास के नित्य नए मानक स्थापित करें व सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण का हमारा अटल संकल्प अति शीघ्र साकार हो।

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें