आसमान से हो रही आफ़त की बरसात अन्नदाता के अरमानों पर पानी फेर रही है। तीन दिनों से लगातार बारिश का कहर जारी है। बाजारा, धान, तिल और सब्जी की खेती करने वाले किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर...
Mathura News : बरसात से चौपट हुईं फसलें, किसान नेता ने कहा- भरपाई करे सरकार वर्ना...
Sep 13, 2024 02:35
Sep 13, 2024 02:35
Mathura News : आसमान से हो रही आफ़त की बरसात अन्नदाता के अरमानों पर पानी फेर रही है। तीन दिनों से लगातार बारिश का कहर जारी है। बाजारा, धान, तिल और सब्जी की खेती करने वाले किसानों को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। तेज हवाओं के साथ हो रही मूसलाधार बारिश ने बाजरे की फसल को मिट्टी में मिला दिया है। किसान नेता राजकुमार तोमर ने फसलों को हुए नुकसान के बाबत प्रशासन को लिखे पत्र में कहा है कि प्रशासनिक अधिकारी किसानों के नुकसान का आकलन कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाएं।
किसान नेता ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया के माध्यम से भी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने अधिकारियों को चेतावनी दी अगर समय रहते किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन की टीम आकलन नहीं करने पहुंची तो यमुना एक्सप्रेसवे को जाम करेंगे। राजकुमार तोमर का कहना है कि लगातार बारिश हो रही है। गांव गांव में मकान गिर रहे हैं, जिससे पशु हानि भी हो रही है। लगातार बरसात से अन्नदाता की फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं।
ऑफिस में ठहाके लगा रहे अफसर
किसान नेता ने कहा कि प्रशासनिक अफसर अपने ऑफिस में बैठकर ठहाके लगा रहे हैं, जबकि किसान बर्बाद हुई फसलों को देखकर खून के आंसू रो रहे हैं। मौसम विभाग से पूर्व में भारी चेतावनी जारी हुई थी तो प्रशासन अलर्ट क्यों नहीं हुआ। अगर मुआवजे के लिए प्रशासनिक अफसरों ने आकलन नहीं किया तो किसानों हित के लिए आंदोलन करेंगे। इसके लिए उनकी वार्ता राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश से भी हो चुकी है।
Also Read
19 Sep 2024 12:53 AM
मथुरा में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना मथुरा के पिलर संख्या 1408/14 के पास हुई, जिसमें मालगाड़ी के कुल 59 डिब्बों में से 27 डिब्बे डिरेल हो गए। और पढ़ें