मथुरा से अच्छी खबर : वृंदावन में अक्षय तृतीया पर यमुना में चलेगा क्रूज, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

वृंदावन में अक्षय तृतीया पर यमुना में चलेगा क्रूज, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
UPT | क्रूज

May 10, 2024 02:04

सरकार द्वारा वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यमुना में गरुण क्रूज चलाए जाने की योजना अब मूर्त रूप लेती दिख रही है...

May 10, 2024 02:04

Mathura News (Vinod Sharma) : सरकार द्वारा वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यमुना में गरुण क्रूज चलाए जाने की योजना अब मूर्त रूप लेती दिख रही है। 10 मई यानि अक्षय तृतीया के दिन क्रूज संचालन का विधिवत संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए क्रूज संचालन करने वाली कंपनी मथुरा क्रूज लाइन्स द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पर्यटकों को केसीघाट पर दी जाएगी अत्याधुनिक सुविधाएं
प्रदेश सरकार द्वारा वृंदावन में जल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यमुना में गरुण क्रूज चलाए जाने की योजना तैयार की गई है। इसके संचालन का जिम्मा पीपीपी मॉडल पर मथुरा क्रूज लाइन्स को सौंपा है। कंपनी द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर टिकट बुकिंग की जाएंगी। कंपनी के डायरेक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि सरकार से हुए अनुबंध के अनुसार कंपनी द्वारा यमुना किनारे केसीघाट पर पेड़ पौधे लगाए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच, अत्याधुनिक एसी टॉयलेट, एसी विश्राम कक्ष, स्नैक्स काउंटर आदि की व्यवस्था की गई है।

क्रूज का एक राउंड होगा लगभग 45 मिनट का
उन्होने बताया कि क्रूज का एक राउंड करीब 45 मिनट का होगा। जिसमें यात्री को मथुरा, वृंदावन की प्राचीन धरोहरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही LED स्क्रीन के माध्यम से मंदिरों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। कहा कि 10 मई को शाम 5 बजे कमिश्नर आगरा रितु माहेश्वरी, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडे, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पांडे द्वारा क्रूज का विधिवत संचालन शुरू किया जाएगा।

Also Read

 चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

4 Oct 2024 08:40 PM

मथुरा वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नई पहल : चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम पहल की शुरुआत की है। परिषद ने चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है। और पढ़ें