उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की…
Mathura News : ठाकुरी जी की शरण में पँहुचे विधानसभा अध्यक्ष, बोले- उत्तर प्रदेश में अब विकास हो रहा है
May 15, 2024 15:08
May 15, 2024 15:08
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सपरिवार वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने फूलबंगला में विराजमान ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर सेवायत बालकिशन गोस्वामी और शशांक गोस्वामी ने उनका प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया तथा भगवान का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया।
बांके बिहारी जी के दर्शन का सौभाग्य मिलता रहता है
पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि बांके बिहारी जी के दर्शन का सौभाग्य उनको समय-समय पर मिलता रहता है और बांके बिहारी जी की सेवा में यह जीवन समर्पित है। उनकी कृपा, उनका वात्सल्य, उनका स्नेह, उनका संरक्षण और उनके द्वारा दिए गए जीवन पर वही भाव रहे यही प्रार्थना है।
प्रियंका गांधी के 400 पार पर सवाल खड़े करने पर निशाना साधते हुए
श्री महाना ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में सब लोग अपनी अपनी बात करते हैं ।लेकिन जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश और देश में विकास हो रहा है वह देश के सामने है। कांग्रेस के दो नेता 2014 में जब आए बड़ी मेहनत की थी तो 2 सीट पर सिमट गए ।और मेहनत की 1 सीट पर सिमट गए थे। इसके बाद विधानसभा में मेहनत की तो 18 में से 7 पर आ गए थे और मेहनत की तो विधानसभा में 7 में से 2 पर आ गए। ये तो प्रमाण है उनका।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू मुस्लिम की बात हमेशा विपक्ष करता रहा है। उस समय उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोई भी त्यौहार होता था चाहे हिन्दू का हो या मुसलमान का इस देश में रहने वाले हर व्यक्ति के मन में टेंशन शुरू हो जाती थी। त्यौहार आने की वजह से खुशी कम तनाव ज्यादा होता था। तब हिंदू मुस्लिम होता था अब कोई भी त्यौहार आ जाए सब शांति से खुशी से निपटता है कहा है हिंदू मुसलमान।
Also Read
21 Jan 2025 08:05 PM
आगरा में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" है... और पढ़ें