Mathura News : हेमा मालिनी ने खेला धर्म का कार्ड, बोलीं- भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हूं

हेमा मालिनी ने खेला धर्म का कार्ड, बोलीं- भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हूं
UPT | यमुना पूजन करतीं हेमा मालिनी

Apr 03, 2024 14:47

मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को नामांकन करने से पूर्व फिर एकबार यमुना की याद आई। सिने तारिका हेमामालिनी बुधवार को विश्राम घाट पर समर्थकों के साथ...

Apr 03, 2024 14:47

Mathura News (Vinod Sharma) : मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को नामांकन करने से पहले एक बार फिर यमुना की याद आई। सिने तारिका हेमा मालिनी बुधवार को विश्राम घाट पर समर्थकों के साथ यमुना पूजन के लिए पहुंची। उन्होंने विधि विधान से यमुना पूजन किया। चार अप्रैल यानि गुरुवार को वह नामाकंन करेंगी।

अधूरे काम पूरे करने के लिए लड़ रहीं चुनाव
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मथुरा-बृन्दावन में लोग नरेंद्र मोदी और हेमा मालिनी के संयोजन के लिए मतदान करेंगे। लोकसभा सांसद के रूप में बृजवासियों की सेवा के लिए लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही हूं। मैं खुद में एक अनुभवी राजनीतिज्ञ नहीं हूं। मै कृष्ण भक्त हूं। कृष्ण की नगरी के विकास का सपना अभी अधूरा है। इसलिए भाजपा से टिकट मांगा, ताकि वह काम जो लंबित रह गए हैं, उसे पूरा कर सकें। अगर यह मथुरा नहीं होता तो मैं चुनाव नहीं लड़ती। 

भागवान श्रीकृष्ण चाहते हैं मैं सेवा करूं
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा कि भगवान कृष्ण चाहते हैं कि मैं कुछ सेवा करूं। मैं राजनीति में नहीं कूदना चाहती थी। लेकिन, मुझे हमेशा से दुख था कि कृष्ण की जन्मभूमि को सुंदर क्यों नहीं रखा गया है। जब मैं सांसद बनी तो मैंने चीजों को बदलने की कोशिश की। लेकिन, इतना पर्याप्त नहीं था। महत्वपूर्ण है लोगों की मानसिकता बदलनी चाहिए। जब मैं साफ-सफाई पर जोर देती हूं तो लोग मेरी आलोचना करते हैं।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें