Mathura News : भूमाफिया ने रातों रात काटे सैकड़ों संरक्षित वृक्ष, नाराज लोगों ने लगाए ये आरोप...

भूमाफिया ने रातों रात काटे सैकड़ों संरक्षित वृक्ष, नाराज लोगों ने लगाए ये आरोप...
UPT | भूमाफिया ने रातों रात काटे सैकड़ों संरक्षित वृक्ष।

Sep 19, 2024 15:38

छटीकरा रोड स्थित एक बड़े भूखंड पर लगे सैकड़ों पेड़ रातों रात काटने का मामला प्रकाश में आया है। वर्षों पुराने सैकड़ों फलदार और छायादार पेड़ लगे हुए थे। भूमाफिया द्वारा रातों रात पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग...

Sep 19, 2024 15:38

Mathura News : छटीकरा रोड स्थित एक बड़े भूखंड पर लगे सैकड़ों पेड़ रातों रात काटने का मामला प्रकाश में आया है। वर्षों पुराने सैकड़ों फलदार और छायादार पेड़ लगे हुए थे। भूमाफिया द्वारा रातों रात पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
बताते चलें कि छटीकरा रोड पर प्रियाकांत जू मंदिर से वैष्णो देवी मंदिर के सामने तक कई एकड़ का यह भूखंड है, जो डालमिया ग्रुप का है। इसे भूमाफिया द्वारा खरीदा बताया जा रहा है। भूमि पर जामुन, आम, अमरूद, आंवला, नींबू, करोंदा, नीम, पीपल आदि प्रजातियों के सैकड़ों पेड़ लगे थे। जिन्हें बुधवार रात्रि के अंधेरे में कई जेसीबी मशीनों और सैकड़ों लोगों द्वारा काट दिया गया।
 
जांच के बाद होगी एफआईआर
सैकड़ों पेड़ काटे जाने की सूचना पर गुरुवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। टीम ने काटे गए पेड़ों की गिनती करने के साथ-साथ नपत भी कर रही है। इसके आधार पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के क्षेत्राधिकार अतुल तिवारी ने बताया कि रात के अंधेरे में बिना अनुमति पेड़ों को काटने की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। रात के अंधेरे में सैकड़ों की संख्या में पेड़ काटने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने भूमाफिया किस्म के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है। 

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें