Mathura News : आरएसएस के सह-कार्यवाह ब्रज के मन्दिरों पर करेंगे मंथन, जानें क्या है पूरा प्लान...

आरएसएस के सह-कार्यवाह ब्रज के मन्दिरों पर करेंगे मंथन, जानें क्या है पूरा प्लान...
UPT | ठाकुरजी के दर्शन करते आरएसएस नेता।

Jul 22, 2024 16:12

ब्रज में चौरासी कोस परिक्रमा के अंदर आने वाले मंदिरों के विकास पर मंथन के लिए आरएसएस के सह-कार्यवाह कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में 4 दिवसीय यात्रा पर एक प्रतिनिधिमंडल वृंदावन पहुंचा है। दल ने उत्तर प्रदेश...

Jul 22, 2024 16:12

Mathura News : ब्रज में चौरासी कोस परिक्रमा के अंदर आने वाले मंदिरों के विकास पर मंथन के लिए आरएसएस के सह-कार्यवाह कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में 4 दिवसीय यात्रा पर एक प्रतिनिधिमंडल वृंदावन पहुंचा है। दल ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों के दर्शन कर यात्रा शुरू की। यह दल चार दिनों तक ब्रज चौरासी कोस के अलग-अलग मंदिरों में दर्शन कर वहां की स्थिति की जानकारी लेगा।

ये है पूरा प्लान
बताते चलें कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास के लिए योजना तैयार की जा रही है। जिसके तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-कार्यवाह कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में स्वयं सेवक और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी 4 दिन की ब्रज यात्रा करेंगे। यह दल ब्रज के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करेगा और वहां की स्थिति का जायजा लेगा। 30 सदस्यीय यह दल 4 दिन तक ब्रज का भ्रमण करेगा।

बांके बिहारी में ली सुविधाओं की जानकारी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-कार्यवाह कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल समेत अन्य स्वयं सेवक और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ सोमवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद वहां आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर समेत ठाकुर राधावल्लभ, राधा दामोदर और राधा रमण मंदिर के भी दर्शन कर वहां की स्थिति को समझा। सूत्रों के मुताबिक, आरएसएस का प्रतिनिधिमंडल टटिया स्थान, हासानंद गौशाला, गरुड़ गोविंद, श्री कृष्ण जन्मस्थान, चिंताहरण महादेव, ब्राह्मण घाट, बलदेव का अवलोकन करेगा। साथ ही रसखान समाधि का भी निरीक्षण किया जायेगा।

ये है दल का कार्यक्रम
बताया गया है कि तीसरे दिन बुधवार को यह दल राजस्थान के आदि बद्रीनाथ कामवन, नंदगांव होते हुए बरसाना पहुंचेगा। बुधवार शाम को यह दल डीग के लिए रवाना होगा। यहां से सभी सदस्य पूंछरी के लौठा जायेंगे और फिर गोवर्धन राधाकुंड के दर्शन कर विश्राम करेंगे। चौथे दिन आरएसएस पदाधिकारी गोवर्धन में पौधरोपण करेंगे और फिर भगवान गोवर्धन नाथ का दूध से अभिषेक करेंगे। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास के लिए आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारी और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। हालांकि इस यात्रा के बारे में आरएसएस के कृष्ण गोपाल और रामलाल ने कुछ भी नहीं बताया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन, माना जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को ब्रज के अन्य प्रमुख स्थलों के बारे में जानकारी देना और उनको कैसे बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके, इस पर मंथन करना है।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें