Mathura News : पद्मश्री कृष्णकन्हाई के चित्रों की दुबई में लगी प्रदर्शनी

पद्मश्री कृष्णकन्हाई के चित्रों की दुबई में लगी प्रदर्शनी
UPT | जाने-माने चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई।

Jun 08, 2024 03:25

भगवान श्री कृष्ण के चित्रों पर आधारित इस भव्य प्रदर्शिनी का उद्घाटन सतीश कुमार सिवान, कोंसुल जनरल, दुबई ने दीप जलाकर किया। होटल ताज बिजनेस बे के बालरूम में इस प्रदर्शिनी में 66 चित्रों को…

Jun 08, 2024 03:25

Mathura News : देश के जाने-माने चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई द्वारा अपने द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शिनी दुबई में आयोजित की गई। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर यह उनकी 5 वीं तथा UAE में पहली प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया।

भगवान श्री कृष्ण के चित्रों पर आधारित थी भव्य प्रदर्शिनी
भगवान श्री कृष्ण के चित्रों पर आधारित इस भव्य प्रदर्शिनी का उद्घाटन सतीश कुमार सिवान, कोंसुल जनरल, दुबई ने दीप जलाकर किया। होटल ताज बिजनेस बे के बालरूम में इस प्रदर्शिनी में 66 चित्रों को प्रदर्शित किया गया था।
उद्घाटन के अवसर पर सैकड़ों कि संख्या में हिन्दू समाज व अन्य समाज के लोग उपस्थित थे। प्रदर्शिनी में लागे चित्रों की सुंदरता एवं भावभंगिमा देखकर सभी आश्चर्य चकित थे। इस तरह की भारत की कला संस्कृति को दुबई निवासियों ने पहली बार देखा था तथा सभी लागों ने चित्रकार एवं उनकी कला की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 

दुबई के इतिहास में हिन्दू देवी देवताओं की ऐसी प्रदर्शिनी पहली बार आयोजित
 दुबई के इतिहास में हिन्दू देवी देवताओं की ऐसी प्रदर्शिनी पहली बार आयोजित कि गई थी। इसके आयोजन के लिये दुबई के सैंकडों लोगों ने सहयोग किया तथा विशेष रूप से मथुरा के रोहित पाल शर्मां, मेरठ के बंजुल बादिल एवं दुबई के विक्रांत निगम ने सहयोग किया। 31 मई से 2 जून तक चली तीन दिवसीय प्रदर्शिनी में अबू धाबी के नवनिर्मित अक्षरधाम मन्दिर जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 फरवरी को किया था, वहां के स्वामी ब्रह्मविहारी दास ने विशेष रूप से अबू धाबी से दुबई आ कर इस कला प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर चित्रकार की पत्नी कुसुम कन्हाई, पुत्र एवं पुत्रवधु अर्जुन और मेघा कन्हाई, आराध्य डांवर आदि लोग उपस्थित थे। इस प्रदर्शिनी के सफल आयोजन के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अप्रैल 2024 को पत्र के माध्यम से पद्मश्री कृष्ण कन्हाई को शुभकामना संदेश भेंजा था।

Also Read

समीक्षा बैठक में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर आठ विभागाध्यक्षों का वेतन रोका, जानें पूरा मामला

17 Jul 2024 09:38 PM

आगरा Agra News : समीक्षा बैठक में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर आठ विभागाध्यक्षों का वेतन रोका, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शुमार विकास योजनाओं एवं जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने लापरवाही बरतने वाले अपने.... और पढ़ें