Mathura News : मथुरा और गोवर्धन स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के लिए खास सुविधाएं, ठहरने के लिए उचित व्यवस्था

मथुरा और गोवर्धन स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के लिए खास सुविधाएं, ठहरने के लिए उचित व्यवस्था
UPT | गोवर्धन स्टेशन

Jul 07, 2024 02:02

स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं रहेगी। भारतीय रेलवे ने इन स्टेशनों पर उनके ठहरने की व्यवस्था में सुधार किया है...

Jul 07, 2024 02:02

Short Highlights
  • श्रद्धालुओं को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं
  • यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का भी ऐलान
  • मुंडिया पूर्णिमा मेले को देखते हुए की जा रही व्यवस्था
Mathura News : मथुरा और गोवर्धन स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं रहेगी। भारतीय रेलवे ने इन स्टेशनों पर उनके ठहरने की व्यवस्था में सुधार किया है, ताकि मुंडिया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आराम से सुविधाएँ मिल सकें। आगरा के मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। 

यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें
उत्‍तर मध्‍य रेलवे के आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया है।

मेला यात्री शेड का निर्माण
मथुरा जंक्शन पर मेला यात्री शेड का निर्माण करने की भी योजना बनाई गई है, ताकि सफर से थके यात्री वहां पहुंचकर आराम कर सकें। यहां यात्रियों के लिए पानी और पंखों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही, मथुरा जंक्शन के तीन प्रवेश गेटों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे और गोवर्धन स्टेशन पर भी अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की जाएगी।

यात्रियों के लिए ये व्यवस्थाएं 
  1. मथुरा जं. रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश (गोपाल नगर साइड) द्वार पर गोवर्धन जाने के लिए बसें लगाई जाएँगी।
  2. गोवर्धन से आने वाली बसें मथुरा स्टेशन के तृतीय प्रवेश (धौली प्याऊ साइड) द्वार पर आएंगी।
  3. सभी यात्रियों को द्वितीय प्रवेश द्वार (गोपाल नगर साइड) से गोवर्धन जाने के लिए बाहर निकाला जाएगा।
  4. तृतीय द्वार (धौली प्याऊ साइड) से स्टेशन पर प्रवेश किया जाएगा।
  5. यह व्यवस्था यात्रियों को स्टेशन के विभिन्न प्रवेश द्वारों के माध्यम से आसानी से गोवर्धन और मथुरा के बीच यात्रा करने में मदद करेगी।
16 से 23 जुलाई तक मेला
इस बार मुड़िया मेला 16 से 23 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। मथुरा जं. और गोवर्धन स्टेशन पर खोया-पाया सहायता बूथ केंद्र खोले जाएंगे ताकि यात्रियों को सहायता मिल सके। गुरु पूर्णिमा और गोवर्धन मथुरा मेला को देखते हुए, रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने और अतिरिक्त यात्री भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की जा रही है।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें