Mathura News : शिवमय हो गई कान्हा की नगरी, सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

शिवमय हो गई कान्हा की नगरी, सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
UPT | देवालयों में भक्तों की भीड़।

Jul 22, 2024 13:09

सावन के प्रथम सोमवार को बांके बिहारी की नगरी शिवमय हो गई। नगर के शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गए। शिव भक्तों ने...

Jul 22, 2024 13:09

Mathura News : सावन के प्रथम सोमवार को बांके बिहारी की नगरी शिवमय हो गई। नगर के शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गए। शिव भक्तों ने श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से मंगल कामना की। 

सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना 
सावन के प्रथम सोमवार को सुबह से ही शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। बंशीवट स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने अपने आराध्य भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बिल्व पत्र, धतूरा, फल-फूल आदि से पूजा-अर्चना कर देश, परिवार में सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए कामना की।

इन मंदिरों में गूंजे महादेव के जयकारे
बनखंडेश्वर महादेव मंदिर, प्रतापेश्वर महादेव मंदिर, रेतेश्वर महादेव मंदिर, खेरेश्वर महादेव मंदिर, बिहारेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजन किया गया। शिव मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही थी।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें