Mathura News : कैबिनेट मंत्री ने किया रावण दहन, बोले- देश मे धार्मिक वातावरण, भगवान राम की वजह से ही भारत की पहचान

कैबिनेट मंत्री ने किया रावण दहन, बोले- देश मे धार्मिक वातावरण, भगवान राम की वजह से ही भारत की पहचान
UPT | रावण पुतला को आग लगाते कैबिनेट मंत्री

Oct 12, 2024 23:51

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायन ने रावण पुतला दहन कर सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं...

Oct 12, 2024 23:51

Mathura News : जनपद में विजयदशमी का पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों और गांव देहात क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक कहे जाने वाले दशहरा पर रावण दहन किए गए। इस अवसर पर मथुरा शहर के सदर बाजार क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी शैलेश कुमार पांडे रावण दहन के दौरान मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री द्वारा रावण दहन की शुरुआत की गई। और फिर धूंं -धूंकर रावण का पुतला दहन हो गया। रावण दहन के उपरांत वहां भगवान श्री राम की जय जयकार से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा के मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की वजह से ही भारत की पहचान है। उन जैसा पुत्र उन जैसा मित्र, पिता, पति आज तक किसी युग में नहीं हुआ। हमारे भारतवासी जब उनका अनुसरण करते थे तब देश विश्व गुरु हुआ करता था। बीच में ऐसी परिस्थितिया आई जिससे सनातन धर्म पर प्रहार हुए। किंतु आज फिर एक बात पर है ऐसा वातावरण बना है जिसमें सबसे बड़ी देन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी जी की है।आज पूरे देश में धार्मिक वातावरण है। तीर्थ स्थलों का विकास किया जा रहा है। तमाम विवादों के उपरांत अयोध्या में भव्य मंदिर बना। जिसमें करोडों लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस तरह का धार्मिक वातावरण यह दर्शाता है कि रावण इतना बलशाली था जिसने हिमालय पर्वत को भगवान शिव सहित उठा लिया, रावण विद्वान था लेकिन कुमार्ग पर चला भगवान श्रीराम सतमार्ग पर चले जिससे यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व को मनाया जाता है।

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक
इस दौरान जिलाधिकारी शेलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हर व्यक्ति के अंदर राम व रावण बास करते हैं। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ना होगा जिसमें समाज और राष्ट्र की भलाई है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि इस पर्व का संकल्प है कि हम अपनी बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को निखारे और आपसी सौहार्द पैदा करें। यह पर्व हमें भलाई की सीख देता है जिससे समाज और देश को प्रगति के पथ पर लेजाया जा सकता है

Also Read