ऑपरेशन लंगड़ा जारी : मथुरा में गौ तस्कर पुलिस की गोली का हुआ शिकार

मथुरा में गौ तस्कर पुलिस की गोली का हुआ शिकार
UPT | Mathura News

Mar 01, 2024 11:53

यूपी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर मथुरा के बरसाना में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जहां एक गौ तस्कर पुलिस की गोली का

Mar 01, 2024 11:53

Mathura News : यूपी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर मथुरा के बरसाना में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जहां एक गौ तस्कर पुलिस की गोली का शिकार हो गया। जिसको गिरफ्तार कर अभिरक्षा में सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं बदमाश के पास तमंचा और एक बाइक भी बरामद की गई।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
बताया गया कि बरसाना में पुलिस चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग करने में लगी हुई थी। इसी दौरान कामां की तरफ से आते हुए बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायर करके चरण पहाड़ी की तरफ भागने लगा। बाइक सवार को फायरिंग करने के बाद भागते देख पुलिस समझ गई कि यह कोई बदमाश है। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। पुलिस की गोली बाइक सवार के पैर में लगी। गोली लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया और पुलिस ने उसे घेरकर दबोच लिया।

धरा गया गौ तस्कर
गिरफ्तार किए गए बाइक सवार की पहचान गैंगस्टर एक्ट में वांछित गौ तस्कर साहुन, निवासी हथिया, थाना बरसाना मथुरा के रूप में की गई। यह बदमाश हाल में उदाका थाना कामा जिला डीग राजस्थान में रह रहा था। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पकड़े गए गौ तस्कर के खिलाफ थाना बरसाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश था। 

Also Read

7 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगा मरीन इंजीनियर का पार्थिव शरीर, 12 जून को हुई थी अनिल कुमार श्रीवास्तव की मौत

5 Jul 2024 12:04 AM

आगरा Agra News : 7 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगा मरीन इंजीनियर का पार्थिव शरीर, 12 जून को हुई थी अनिल कुमार श्रीवास्तव की मौत

मरीन इंजीनियर अनिल कुमार श्रीवास्तव की पार्थिव देह का इंतजार खत्म होने वाला है। उनका शव 07 जुलाई की सुबह 4:50 पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, यहां से औपचारिकताएं पूरी करने के बाद... और पढ़ें