Mathura News : आरएसएस का प्रांतीय घोष वर्ग का शुभारंभ 26 से, तैयारियों में लगे 50 स्वयं सेवक...

आरएसएस का प्रांतीय घोष वर्ग का शुभारंभ 26 से, तैयारियों में लगे 50 स्वयं सेवक...
UPT | प्रांत घोष प्रचारक।

May 25, 2024 12:36

केशव नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर केशव धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ब्रज प्रान्त का प्रांतीय घोष वर्ग 26 मई से शुरू होगा। इसके लिए वेद मंत्र उच्चारण के मध्य भूमि पूजन एवं हवन किया गया।...

May 25, 2024 12:36

Mathura News : केशव नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर केशव धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ब्रज प्रान्त का प्रांतीय घोष वर्ग 26 मई से शुरू होगा। इसके लिए वेद मंत्र उच्चारण के मध्य भूमि पूजन एवं हवन किया गया। यह घोष वर्ग 15 दिनों तक चलेगा।

11 जून तक चलेगा कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन एवं कार्यक्रमों में घोष का वादन समता प्रदान करता है। घोष के वाद्य यन्त्र में एक ताल, एक स्वर व एक लय में विभिन्न भारतीय रचनाओं का वादन किया जाता है। स्वयं सेवकों में संगीत के प्रति अगुराग पैदा हो, इसी उदेश्य से प्रतिवर्ष घोष वर्ग लगाया जाता है। प्रान्त घोष प्रमुख ललित कुमार ने बताया कि घोष वर्ग 26 मई से शुरू होकर 11 जून तक चलेगा। इसमें ब्रज प्रान्त के सभी जिलों से मिलाकर लगभग 150 शिक्षार्थी प्रशिक्षण लेंगे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लगभग 50 स्थानीय कार्यकर्ता लगे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न भारतीय वाद्य यंत्रों के वादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इन्होंने बढ़ाई कार्यक्रम की सेवा
इस अवसर पर ब्रज प्रान्त प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार, प्रान्त सह शारीरिक प्रमुख जितेन्द्र कुमार, डॉ. सत्यमित्रानन्द, गौसेवा सह संयोजक मनोज कुमार, विभाग प्रचारक अरुण कुमार, जिला प्रचारक चन्द्रशेखर, सह जिला संघचालक संजय पाण्डेय, व्यवस्था प्रमुख महेश किलानोत, जिला कार्यवाह अरुण दीक्षित, दुर्गा प्रसाद, निरंजन, बृजेन्द्र शर्मा, संजय जादौन, नगर प्रचार प्रमुख गिर्राज आदि मौजूद रहे।

Also Read

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मछली का तेल, नाराज संतों ने की ये मांग...

20 Sep 2024 04:32 PM

मथुरा Mathura News : तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मछली का तेल, नाराज संतों ने की ये मांग...

विश्व प्रसिद्ध श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में ठाकुर जी को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को बनाने में मांसाहारी वस्तुएं एवं मछली के तेल के प्रयोग का खुलासा होने पर संत समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में संत धर्माचार्यों ने... और पढ़ें