गूगल गर्ल की छोटी बहन ने रचा इतिहास : 6 साल की अनामिका ने 8 मिनट में किए 240 पुश-अप्स, रिकॉर्ड बुक में होगा नाम शामिल

6 साल की अनामिका ने 8 मिनट में किए 240 पुश-अप्स, रिकॉर्ड बुक में होगा नाम शामिल
UPT | 6 साल की अनामिका मिश्रा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया

Sep 20, 2024 16:51

उत्तर प्रदेश की 6 साल की बेटी ने इतिहास रचा दिया है। गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा 1 की छात्रा अनामिका मिश्रा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है...

Sep 20, 2024 16:51

Gonda News : उत्तर प्रदेश की 6 साल की बेटी ने इतिहास रचा दिया है। गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा 1 की छात्रा अनामिका मिश्रा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उसने सिर्फ 8 मिनट में 240 पुश-अप्स किए, जिसके चलते उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और अनामिका के पिता, मनोज कुमार मिश्रा ने इस अद्भुत उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आवेदन किया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

रिकॉर्ड बुक में शामिल होगा नाम
प्रधानाचार्य और अनामिका के पिता, मनोज मिश्रा ने बताया कि 250 पुश-अप्स का वीडियो और सभी आवश्यक दस्तावेज फरीदाबाद स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुख्यालय भेजे गए थे। वहां से पुष्टि मिली है कि अनामिका के 240 पुश-अप्स मान्य किए गए हैं। जल्द ही उसका नाम रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया जाएगा।



गूगल गर्ल की छोटी बहन है अनामिका
अनामिका मिश्रा, गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा की छोटी बहन हैं, जिन्होंने अपनी बहन की तरह नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले भी इस विद्यालय से अंशिका मिश्रा, सुप्रिया वर्मा, काजल और बबली जैसी छात्राओं ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। अब अनामिका ने 240 पुश-अप्स कर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

बड़ी बहन से ली प्रेरणा
अनामिका ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा, "मेरी बहन का नाम पहले ही रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुका था। मैंने उनके मेडल को देखकर ठान लिया कि मुझे भी कुछ ऐसा करना है। अब मेरा सपना ओलंपिक में खेलकर देश के लिए मेडल लाना है।" अनामिका की इस अद्वितीय उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले को गर्व से भर दिया है। गोंडा की इस बेटी की मेहनत और लगन ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र को गर्वित कर दिया है। अनामिका की आंखों में ओलंपिक खेलने का सपना है, और वह अपने आदर्श अंशिका मिश्रा से प्रेरित होकर इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

Also Read

'लंगड़े सरदार' को भी नहीं पकड़ पाया वन विभाग, लोगों में फैली दहशत

20 Sep 2024 05:16 PM

बहराइच बहराइच में घूम रहा भेड़ियों का नया झुंड : 'लंगड़े सरदार' को भी नहीं पकड़ पाया वन विभाग, लोगों में फैली दहशत

बहराइच में वन विभाग ने 6 में से 5 भेड़ियों को पकड़ लिया, लेकिन उनका लंगड़ा सरदार अब भी नासूर बना हुआ है। लेकिन इस बीच पता चला है कि इलाके में भेड़ियों का नया झुंड घुस आया है। और पढ़ें