Mathura News : अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
UPT | मृतक किशोर का फ़ाइल फोटो

May 15, 2024 17:26

थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया …

May 15, 2024 17:26

Mathura News : राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दौताना के निकट अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर मथुरा के थाना छाता क्षेत्र अन्तर्गत गुहारी गांव निवासी 14 वर्षीय संदीप है। जो 14 मई की शाम को घर से बाहर खेलने के लिए जा रहा था। वहीं गाँव दौताना के निकट देव दीनबंधु स्कूल के पास तेज गति से दौड़ता अज्ञात वाहन टक्कर मार कर निकल गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
किशोर की हादसे में मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना को देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और वहीं इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौताना के पास हुई इस घटना में अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। यह छात्र उस समय खेलने के लिए जा रहा था।

Also Read

बसपा ने पंडित श्याम सुंदर शर्मा को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

17 Oct 2024 10:16 PM

मथुरा मथुरा से बड़ी खबर : बसपा ने पंडित श्याम सुंदर शर्मा को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के वरिष्ठ नेता पण्डित श्याम सुंदर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यह निर्णय लिया है। और पढ़ें