Mathura News : धौलपुर में मिला टैक्सी चालक का शव, परिजनों ने किया थाने का घेराव

धौलपुर में मिला टैक्सी चालक का शव, परिजनों ने किया थाने का घेराव
UPT | थाने पर परिजन

Jun 22, 2024 19:39

अधजला शव मिलने से परिवारजनों में कोहराम मच गया। दर्जनों परिवारजनों ने थाने का घिराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही थाना जैत पर तैनात एक दरोगा पर पीड़ित पक्ष को डराने...

Jun 22, 2024 19:39

Mathura News : जिले से हैरान कर देने कर वाला मामला सामने है। थाना जैत क्षेत्र से लापता हुए टैक्सी चालक का राजस्थान के जिला धौलपुर में अधजला शव मिलने से परिवारजनों में कोहराम मच गया। दर्जनों परिवारजनों ने थाने का घिराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही थाना जैत पर तैनात एक दरोगा पर पीड़ित पक्ष को डराने धमकाने के भी गंभीर आरोप लगाएं।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 4 जून को टैक्सी चालक रिंकू पुत्र दीना अचानक लापता हो गया। शाम तक घर न पहुंचने पर परिवारजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन करने पर रिंकू की कार संजय कॉलेज के समीप जैत थाना क्षेत्र में बम्बे पर लावारिस अवस्था मे खड़ी मिली। परिजनों ने रिंकू के अपहरण होने की आशंका व्यक्त कर जैत पुलिस को तहरीर दी। 5 जून को राजस्थान के जिला धौलपुर के थाना मनिया क्षेत्र में  एक युवक का अधजला शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त करने की काफी प्रयास किया, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हत्या कर शव को जलाने का लगाया आरोप
धौलपुर पुलिस ने गुमशुदा हुआ लोगों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि अधजला शव जनपद मथुरा टाउनशिप नरसीपुरम थाना  रिफाइनरी क्षेत्र के रिंकू पुत्र दीना का है। धौलपुर पुलिस तीन दिन पहले मृतक के घर पहुंची शव के फोटोग्राफ एवं उसके पास से मिले समान के आधार पर परिजनों से अज्ञात शव की शिनाख्त कराई। रिंकू की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने रिंकू के दो संगी साथियों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगया है।

पीड़ित ने एसएसपी का दरवाजा खटखटाया
वही मृतक रिंकू की मां सरोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जैत पुलिस ने कई दिनों तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताया कि जैत थाने पर तैनात एसआई मोहित मलिक ने उन्हें थाने से ये कहते हुए हड़काकर भगा दिया कि रिंकू को तुम लोगों ने ही गायब किया है। हार कर पीड़ित ने मथुरा एसएसपी का दरवाजा खटखटाया और पुत्र रिंकू के गायब होने के सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जैत पुलिस ने रिंकू की गुमशुदगी दर्ज कर ली। सरोज अग्रवाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद वह कई बार थाने गई और जांच अधिकारी एसआई मोहित मलिक से मिली।

परिवारजनों ने जैत थाने का किया घेराव
आरोप लगाया कि उसने एसआई मोहित मलिक से जब-जब अपने गायब पुत्र के बारे में जानकारी करनी चाही तब-तब मोहित मलिक ने उसे वहां से लताड़कर भगा दिया। उल्टे उन्हीं लोगों पर रिंकू को गायब करने के भी आरोप लगाएं। पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध दर्जनों परिवारजनों ने जैत थाने का घेराव कर रोष प्रकट किया। साथ ही हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाएं जाने की मांग की है। थाना जैत के घेराव की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।

Also Read

दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

8 Jul 2024 03:19 PM

आगरा Agra News : दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार... और पढ़ें