Kanpur News: बेटे की मौत के दो महीने बाद मां का आरोप, बच्चे को जिंदा दफनाया गया

बेटे की मौत के दो महीने बाद मां का आरोप, बच्चे को जिंदा दफनाया गया
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 08, 2024 16:25

कानपुर में एक महिला का आरोप है कि उसके बेटे को जिंदा दफना दिया गया। उसने इसकी शिकायत सीपी से की है। वहीं पुलिस का मानना है कि उसकी सामान्य मौत हुई थी। इसके साथ ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। 

Jul 08, 2024 16:25

Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने बेटे की मौत के दो माह बाद आरोप लगाया है कि उसके बेटे को जिंदा दफनाया गया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की सामान्य मौत हुई थी। जबकि डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था।

नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित लल्लनपुरवा निवासी शशि देवी का बेटा राजा (22) मानसिक बीमार रहता था। लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। बीते 12 अप्रैल 2024 को घर से निकला था। इसी दौरान मोहल्ले के एक घर के बाहर बेहोश हो गया था। स्थानीय युवक उसे डॉक्टर के पास ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

इसके बाद परिजनों ने उसे नजीराबाद स्थित हिंदू कब्रिस्तान में दफनाया था। वृद्ध महिला का आरोप है कि बेटे को जिंदा ही दफना दिया गया। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक युवक की सामान्य मौत थी। परिजनों ने गांव के लोगों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया था। अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।
 

Also Read

अशोक मसाले सहित 14 कंपनियों पर दर्ज होगा मुकदमा,जानें पूरा मामला

6 Oct 2024 02:29 PM

कानपुर नगर Kanpur News : अशोक मसाले सहित 14 कंपनियों पर दर्ज होगा मुकदमा,जानें पूरा मामला

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अशोक मसाला समूह समेत सब्जी मसाला बनाने वाली 14 कंपनियों के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। और पढ़ें