Mathura News : दिल्ली से आए दो दोस्त यमुना डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी...

दिल्ली से आए दो दोस्त यमुना डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी...
UPT | मृतक का फ़ाइल फोटो।

Jul 23, 2024 16:56

गुरुपूर्णिमा पर्व पर पर श्रृद्धालु गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा करने के बाद धर्मनगरी वृंदावन का रुख करते हैं। दिल्ली से 8 दोस्त वृंदावन आए हुए थे। वे सभी वृंदावन में केसी घाट पर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे, तभी...

Jul 23, 2024 16:56

Mathura News : गुरुपूर्णिमा पर्व पर पर श्रृद्धालु गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा करने के बाद धर्मनगरी वृंदावन का रुख करते हैं। दिल्ली से 8 दोस्त वृंदावन आए हुए थे। वे सभी वृंदावन में केसी घाट पर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में डूब गए। उनमें से एक युवक को गोताखोरों ने मृत अवस्था में यमुना से निकाला। वहीं, दूसरे की तलाश की जा रही है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन द्वारा यमुना किनारे किसी भी तरह के चेतावनी बोर्ड न लगाने एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न करने पर नाराजगी जताई है।

ये है पूरा मामला
दिल्ली से चार बाइक से 8 दोस्त मंगलवार सुबह चार बजे वृंदावन पहुंचे। वृंदावन पहुंचने के बाद वे सबसे पहले यमुना स्नान के लिए केसी घाट पहुंचे। यहां सभी दोस्त यमुना स्नान करने लगे। सुबह चार बजे का समय होने के कारण अंधेरा था, तभी 23 वर्षीय ऋतिक थापा निवासी मालवीय नगर दिल्ली और 24 वर्षीय सचिन निवासी ग्रेटर नोएडा अचानक गहरे पानी में डूब गए। यह देखकर उनके बाकी साथियों ने दोनों को बचाने के लिए काफी शोर मचाया। लेकिन, सुबह भोर की घटना होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था। काफी देर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डूबे युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऋतिक थापा के शव को यमुना से बाहर निकाल लिया, वहीं सचिन की तलाश जारी है। पुलिस ने ऋतिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर निगम पर लापरवाही का आरोप
गौरतलब है कि पर्व त्योहार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा यमुना के घाटों पर चेतावनी बोर्ड एवं गोताखोर तैनात किए जाते हैं। साथ ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाती है। लेकिन, इस बार गुरु पूर्णिमा पर्व पर नगर निगम प्रशासन द्वारा इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते सुबह-सुबह स्नान के दौरान दो युवक यमुना में डूब गए। अभी दो दिन पूर्व भी एक 8 वर्षीय बालक रमन की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। लेकिन, स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाह बना हुआ है।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें