Agra News : रेलवे बोर्ड का ताज नगरी को बड़ा तोहफा, कैंट से लखनऊ के बीच चलेगी मेट्रो वंदे भारत 

रेलवे बोर्ड का ताज नगरी को बड़ा तोहफा, कैंट से लखनऊ के बीच चलेगी मेट्रो वंदे भारत 
UPT | आगरा कैंट से लखनऊ जंक्शन के बीच चलेगी मेट्रो वंदे भारत।

Oct 03, 2024 12:19

रेल मंत्रालय ताज नगरी के पर्यटन एवं आगराइट्स की सुविधाओं पर लगातार ध्यान केंद्रित किए हुए है। यही कारण है कि आगरा में इस समय चार वंदे भारत ट्रेन चल रही है। इनमें से कुछ यहां से गुजर रही है तो दो का संचालन यहीं से हो...

Oct 03, 2024 12:19

Agra News : रेल मंत्रालय ताज नगरी के पर्यटन एवं आगराइट्स की सुविधाओं पर लगातार ध्यान केंद्रित किए हुए है। यही कारण है कि आगरा में इस समय चार वंदे भारत ट्रेन चल रही है। इनमें से कुछ यहां से गुजर रही है तो दो का संचालन यहीं से हो रहा है। अब जल्द ही आगरा कैंट से जोधपुर के बीच भी वंदे भारत ट्रेन संचालित होने जा रही है। यही नहीं, आगरा कैंट और लखनऊ के बीच भी देश की दूसरी मेट्रो वंदे भारत मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय दीपावली के आसपास आगरा कैंट से लखनऊ के बीच मेट्रो वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। 

शीघ्र हो सकती है तारीख और समय की घोषणा
आगरा और लखनऊ के बीच में मेट्रो वंदे भारत ट्रेन शुरू करने को लेकर कवायदें तेज कर दी गई हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मेट्रो वंदे भारत ट्रेन का संचालन रेलवे बोर्ड आगरा-लखनऊ इंटरसिटी की जगह शुरू कर रहा है। यही कारण है कि आगरा लखनऊ के मध्य शुरू होने जा रही मेट्रो वंदे भारत ट्रेन का संचालन आगरा कैंट से सुबह करीब 6:00 बजे शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे बोर्ड जल्दी ट्रेन के चलने की तारीख, समय और किराये की घोषणा कर सकता है। 

अभी नहीं मिला आधिकारिक पत्र 
देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक ज्यादातर ट्रेनें आगरा कैंट अथवा आगरा फोर्ट से होकर ही गुजरती हैं। यही कारण है कि रेलवे बोर्ड द्वारा आगरा को अभी तक पांच वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी जा चुकी है। मेट्रो वंदे भारत ट्रेन के संचालन होने के बाद अब बारी देश की दूसरी मेट्रो वंदे भारत ट्रेन को आगरा से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, देश की दूसरी मेट्रो वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए आगरा डिवीजन के अधिकारियों को तैयारी करने के संकेत दे दिए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि इस प्रकरण में हमें कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मेट्रो वंदे भारत ट्रेन के आगरा से परिचालन को शुरू करने की तैयारी रेलवे बोर्ड के आधिकारिक पत्र प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी। 

Also Read

'तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में...' फोन पर मिली धमकी, सदमा नहीं झेल पाई मां, हार्ट अटैक से हो गई मौत

3 Oct 2024 06:39 PM

आगरा डिजिटल अरेस्ट की ठगी ने ले ली जान : 'तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में...' फोन पर मिली धमकी, सदमा नहीं झेल पाई मां, हार्ट अटैक से हो गई मौत

आगरा में साइबर अपराधियों के हौसले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आगरा पुलिस कमिश्नरी में बेशक साइबर थाना और तमाम ऐसे अपराधों पर विराम लगाने के लिए कवायदें की जा रही हों, लेकिन साइबर अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। और पढ़ें