Agra News : ईद-उल-अजहा पर ताजमहल पर्यटकों के लिए तीन घंटे तक निशुल्क रहेगा

ईद-उल-अजहा पर ताजमहल पर्यटकों के लिए तीन घंटे तक निशुल्क रहेगा
UPT | ताजमहल

Jun 16, 2024 14:51

पुरातत्व विभाग ने ईद उल अज़हा के अवसर पर ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए तोहफा दिया है। सुबह 7 से लेकर 10 बजे तक पर्यटक ताजमहल का दीदार निशुल्क कर सकेंगे...

Jun 16, 2024 14:51

Short Highlights
  • योग दिवस पर सभी पुरातत्व स्मारकों में प्रवेश रहेगा निशुल्क
  • शुक्रवार को ताजमहल की साप्ताहिक बंदी के चलते रहेगा बंद 
Agra News : देशभर में ईद-उल-अज़हा 17 जून को मनाया जाएगा। ईद को लेकर देश में हाई अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर रखा है। पर्व पर किसी भी तरीके की कोई चूक न हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने के लिए आदेश दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ पुरातत्व विभाग में भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

 पूर्वी और पश्चिमी गेट से प्रवेश कर पाएंगे
ईद-उल-अज़हा पर 17 जून को ताजमहल में सुबह तीन घंटे के लिए निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.राजकुमार पटेल ने बताया कि सुबह 7 से 10 बजे के बीच ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। ईद की नमाज के लिए लोग पूर्वी और पश्चिमी गेट से प्रवेश कर पाएंगे। सुबह 10 बजे के बाद ताजमहल के टिकट काउंटर खोल दिए जाएंगे। उसके बाद ताजमहल में प्रवेश के लिए लोगों को टिकट खरीदना होगा।

योग दिवस पर नहीं खुलेगा ताजमहल 
डॉ.राजकुमार पटेल ने यूपीटी को बताया कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा, लेकिन ताजमहल उस दिन बंद रहेगा। शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी के कारण ताजमहल में योग दिवस का न कोई कार्यक्रम होगा, न ही इसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। लेकिन पर्यटक आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माउद्दौला, रामबाग, महताब बाग समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे। विश्व योग दिवस पर आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-आम परिसर में और एत्माउद्दौला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण योग दिवस के कार्यक्रम करेगा।

 ताज में नमाजी निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.राजकुमार पटेल ने यूपीटी को बताया कि प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष नियम, 1959 के नियम 6 के तहत 21 जून को योग दिवस पर सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। केवल ताजमहल में मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। परिसर में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके अलावा ईद पर भी दो घंटे के लिए 17 जून को ताज में नमाजी निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें